Get App

Responsive Industries Share: कंपनी को बिजनेस ग्रोथ की उम्मीद, ब्रोकरेज भी हैं बुलिश, चेक करें टारगेट

Responsive Industries ने FY25 की पहली तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं। जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 21.18 फीसदी बढ़कर ₹321.92 करोड़ हो गया। वहीं, तिमाही आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 8.32 फीसदी बढ़ा है। कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले वर्ष की इसी अवधि से 63.89% बढ़कर जून तिमाही में ₹48.38 करोड़ हो गया

Shubham Singh Thakurअपडेटेड Sep 17, 2024 पर 11:18 PM
Responsive Industries Share: कंपनी को बिजनेस ग्रोथ की उम्मीद, ब्रोकरेज भी हैं बुलिश, चेक करें टारगेट
अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो Responsive Industries के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।

Responsive Industries Share price: अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो रिस्पॉन्सिव इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, ब्रोकरेज फर्म इस शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। कंपनी के मुताबिक वह भारत सरकार के प्रोजेक्ट्स के लिए PVC मेम्ब्रेन और सिंथेटिक प्रोडक्ट्स सप्लाई करने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। कंपनी के शेयरों में आज 17 सितंबर को 0.36 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 294.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 7,848 करोड़ रुपये है। इसका 52-वीक हाई 364.80 रुपये और 52-वीक लो 255.25 रुपये है।

Responsive Industries को ग्रोथ की उम्मीद

भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने हाल ही में पूरे भारत में 75 टनल प्रोजेक्ट्स के विकास की घोषणा की है। सरकार ने इन पहलों के लिए ₹1 लाख करोड़ के निवेश की योजना बनाई है, जिसका मकसद नेशनल इन्फ्रॉस्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को बढ़ाना है। सरकार के इस पहल के बाद 12 सितंबर को एक एक्सचेंज फाइलिंग में रिस्पॉन्सिव इंडस्ट्रीज ने अपने बिजनेस में ग्रोथ की उम्मीद जताई है।

रिस्पॉन्सिव इंडस्ट्रीज इन प्रोजेक्ट्स के लिए PVC मेम्ब्रेन की सप्लाई करने के लिए अच्छी स्थिति में है, जो टनल की स्ट्रक्चरल इंटेग्रिटी और मजबूती सुनिश्चित करने में एक अहम कंपोनेंट है। कई इन्फ्रॉस्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम करने का रिस्पॉन्सिव इंडस्ट्रीज का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड है। कंपनी पहले से ही भारत भर में कई प्रोजेक्ट्स को एग्जीक्यूट कर रही है, जिसमें ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लिंक और सिक्किम में रंगपो टनल प्रोजेक्ट जैसी हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें