RIL AGM 2026 : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने FY26 में कैपेक्स (capex) पर ₹1,44,271 करोड़ ($15.2 अरब) खर्च किए। इस दौरान RIL का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹11,75,919 करोड़ ($124.0 अरब) रहा। इसमें सालाना आधार पर 9.8% फीसदी की बढ़त हुई है। कंपनी की 49वीं सालाना आम बैठक में ये आंकड़े बताते हुए,RIL के चेयरमैन और MD मुकेश अंबानी ने शेयरहोल्डर्स से कहा कि ग्लोबल चुनौतियों के बावजूद,रिलायंस ने FY 26 में रिकॉर्डतोड़ रेवेन्यू,EBITDA और नेट प्रॉफ़िट हासिल किया है।
