आज इंटरनेशनल क्लाइमेंट समिट INTERNATIONAL CLIMATE SUMMITको संबोधित करते हुए RELIANCE के चेयरमैन मुकेश अंबानी (MUKESH AMBANI) ने कहा कि इस समिट में बोलना मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने आगे कहा कि भारत आत्मनिर्भर के लक्ष्य को हासिल करेगा। क्लाइमेट चेंज दुनिया के लिए बड़ी चुनौती है। जलवायु परिवर्तन को नियंत्रण में रखना जरूरी है। इसके लिए हमें ग्रीन एनर्जी की ओर तेजी से जाना होगा। जलवायु परिवर्तन एक वैश्विक समस्या है। इससे मिलजुल कर निपटना होगा।
