Brokerage Radar: इन 3 शेयरों पर ब्रोकरेजेज हैं बुलिश, जानिए क्या दिया है टारगेट प्राइस

Brokerage Radar: जेफरीज ने HDFC BANK पर "Buy" कॉल दी है । जेफरीज ने कहा कंपनी साल में LDR घटाकर 85-90% करने का लक्ष्य रखा है। लोअर लोन टू डिपॉजिट रेश्यो लक्ष्य हासिल करना मुमकिन है। 15% डिपॉजिट CAGR और 11% लोन CAGR से लक्ष्य करना मुमकिन है।

अपडेटेड Oct 15, 2024 पर 10:53 AM
ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने रामकृष्ण फॉर्जिंग पर "Buy" कॉल दी है और शेयर के लिए 1500 रुपये का टारगेट दिया है।

Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर आज 15 अक्टूबर को कम से कम 3 शेयर हैं। इनमें RK FORGING, HDFC BANK और MARUTI शामिल हैं। ब्रोकरेज की रिपोर्ट के चलते ये तीनों शेयर आज के कारोबार के दौरान फोकस में बने हुए हैं। एनालिस्ट्स इन तीनों ही स्टॉक पर बुलिश नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं एनालिस्ट्स ने इन शेयरों क्या टारगेट प्राइस दिए हैं-

1. रामकृष्ण फॉर्जिंग पर यूबीएस की राय

ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने रामकृष्ण फॉर्जिंग पर "Buy" कॉल दी है और शेयर के लिए 1500 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के अच्छे नतीजों की उम्मीद बढ़ी है। EV के बढ़ते बाजार का फायदा होगा। साथ ही एल्युमीनियम फॉर्जिंग में अच्छी ग्रोथ नजर आ रही है। ACIL, मल्टीटेक ऑटो और JMT ऑटो से योगदान बढ़ रहा है। FY25-27e के दौरान 22% रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद है।


2. HDFC BANK पर जेफरीज की राय

जेफरीज ने HDFC BANK पर "Buy" कॉल दी है । जेफरीज ने कहा कंपनी साल में LDR घटाकर 85-90% करने का लक्ष्य रखा है। लोअर लोन टू डिपॉजिट रेश्यो लक्ष्य हासिल करना मुमकिन है। 15% डिपॉजिट CAGR और 11% लोन CAGR से लक्ष्य करना मुमकिन है। ब्रांच रैंप-अप से डिपॉजिट बढ़ाने में मदद मिलेगी। लोन ग्रोथ सेक्टर के बराबर या उससे नीचे रह सकती है। फंडिंग कॉस्ट घटने से NIM को सपोर्ट मिलेगा। प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग से मुनाफे पर खास असर नहीं है। अनसिक्योर्ड लोन की रफ्तार घटने से फंड लागत घटेगी। जेफरीज ने स्टॉक के लिए 1890 रुपये का टारगेट रखा है।

3. MARUTI पर एचएसबीसी

एचएसबीसी ने कहा है कि नवरात्रि के दौरान PV इंडस्ट्री डिमांड सुस्त रही है। हालांकि साल -दर - साल आधार पर PV इंडस्ट्री में डिमांड ग्रोथ 3% रही है। जबकि टू व्हीलर में भी 12% की ग्रोथ दिखी। PV और टू-व्हीलर में डिमांड उम्मीद के मुताबिक बढ़ी । हालांकि डिमांड में बहुत ज्यादा की तेजी उम्मीद नहीं है।। Q3 में कमजोर डिस्पैच की उम्मीद है। ब्रोकरेज फर्म ने अच्छे वैल्युएशन और 2025 लॉन्च के चलते शेयर को "Buy" रेटिंग दी है और स्टॉक का लक्ष्य 14500 रुपये तय किया है।

Big Stock Today: रामकृष्ण फॉर्जिंग, मारुति सुजुकी में होगी कमाई, ब्रोकरेजेज का बुलिश नजरिया HCL टेक में भरेगा तेजी

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।