Route Mobile Stocks: रूट मोबाइल के शेयरों में आज 6 मार्च को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर शुरुआती कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर करीब 12 फीसदी उछलकर 1,120 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। यह बढ़त कंपनी की नोकिया (Nokia) के साथ एक साझेदारी के ऐलान के बाद आई है। रूट मोबाइल की प्रमोटर प्रॉक्सिमस ग्लोबल (Proximus Global) ने बताया कि उसने नोकिया के साथ मिलकर नेटवर्क API सॉल्यूशंस पेश करने के लिए एक साझेदारी की है। ये सॉल्यूशंस डेवलपर्स को एटरप्राइजेज के लिए नए एप्लिकेशन बनाने में मदद करेंगे।
