Get App

रूट मोबाइल के शेयर क्यों बने तूफान? 12% उछला भाव, कंपनी ने नोकिया के साथ किया बड़ा ऐलान

Route Mobile Stocks: रूट मोबाइल के शेयरों में आज 6 मार्च को 12 फीसदी का जबरदस्त उछाल देखने को मिला। यह बढ़त कंपनी की नोकिया (Nokia) के साथ एक साझेदारी के ऐलान के बाद आई है। इसकी प्रमोटर प्रॉक्सिमस ग्लोबल (Proximus Global) ने बताया कि उसने नोकिया के साथ मिलकर नेटवर्क API सॉल्यूशंस पेश करने के लिए एक साझेदारी की है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 06, 2025 पर 12:03 PM
रूट मोबाइल के शेयर क्यों बने तूफान? 12% उछला भाव, कंपनी ने नोकिया के साथ किया बड़ा ऐलान
Route Mobile Stocks: इस साल अबतक इसके शेयरों में करीब 25.45 फीसदी की गिरावट आ चुकी है

Route Mobile Stocks: रूट मोबाइल के शेयरों में आज 6 मार्च को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर शुरुआती कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर करीब 12 फीसदी उछलकर 1,120 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। यह बढ़त कंपनी की नोकिया (Nokia) के साथ एक साझेदारी के ऐलान के बाद आई है। रूट मोबाइल की प्रमोटर प्रॉक्सिमस ग्लोबल (Proximus Global) ने बताया कि उसने नोकिया के साथ मिलकर नेटवर्क API सॉल्यूशंस पेश करने के लिए एक साझेदारी की है। ये सॉल्यूशंस डेवलपर्स को एटरप्राइजेज के लिए नए एप्लिकेशन बनाने में मदद करेंगे।

इस सहयोग के तहत, प्रॉक्सिमस ग्लोबल और Nokia अपने API को एक-दूसरे के मार्केटप्लेस पर उपलब्ध कराएंगे, जिससे विभिन्न इंडस्ट्री सेगमेंट और टेलीकॉम इकोसिस्टम के बीच की दूरी कम होगी।

5G और API डेवलपमेंट को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत, प्रॉक्सिमस ग्लोबल के नेटवर्क API, Nokia के "Network as a Code" प्लेटफॉर्म और डेवलपर पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं नोकिया को प्रॉक्सिमस ग्लोबल के टेलीकॉम बाजार में मजबूत उपस्थिति का लाभ मिलेगा, जिससे CAMARA और 5G API को ग्लोबल स्तर पर विस्तारित किया जा सकेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें