Get App

रॉयल एनफील्ड Bullet की बादशाहत खत्म करने के लिए Bajaj ने उतारी Triumph, रफ्तार की इस रेस का कौन बनेगा विजेता?

Bajaj Auto और Hero Motocorp की नजरें Eicher Motors की बाजार हिस्सेदारी पर हैं। इसीलिए दोनों ने अपनी मोटरसाइकिल की कीमतें रॉयल एनफील्ड की कीमत के करीब रखी हैं। बजाज की ट्रायम्फ की कीमत 2.3 लाख रुपये है, जबकि हीरो की हार्ली की कीमत 2.29 लाख रुपये है

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jul 08, 2023 पर 1:25 PM
रॉयल एनफील्ड Bullet की बादशाहत खत्म करने के लिए Bajaj ने उतारी Triumph, रफ्तार की इस रेस का कौन बनेगा विजेता?
Triumph Speed 400 की बिक्री जुलाई के मध्य में शुरू हो जाएगी। शुरुआती 10,000 बुकिंग्स के लिए कंपनी ने 2.33 लाख रुपये का इंट्रोडक्टरी प्राइस रखा है। Scrambler बाजार में अक्टूबर में उपलब्ध होगी।

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने ट्रायम्फ 400सीसी (Triumph) मोटरसाइकिल पेश कर दी है। इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) से है। रॉयल एनफील्ड (RE) आयशर मोटर्स की प्रीमियम मोटरसाइकिल है। अभी महंगे मोटरसाइकिल बाजार में आयशर मोटर्स की 90 फीसदी हिस्सेदारी है। Bajaj Auto इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी है। यह थ्री-व्हीलर्स और मोटरसाइकिल का सबसे पड़ा एक्सपोर्टर भी है। ट्रायम्फ के लिए बजाज ने दुनिया की प्रीमियम मोटरसाइकिल कंपनी Triumph से समझौत किया है। बजाज ने इंडियन मार्केट में दो प्रीमियम बाइक्स-Triumph Speed 400 and Triumph Scrambler 400 लॉन्च की है। हीरो मोटोकॉर्प ने भी Harley की मोटरसाइकिल इंडिया में लॉन्च की है।

प्रीमियम बाइक्स मार्केट का नया किंग कौन होगा?

Bajaj Auto और Hero Motocorp की नजरें Eicher Motors की बाजार हिस्सेदारी पर हैं। इसीलिए दोनों ने अपनी मोटरसाइकिल की कीमतें रॉयल एनफील्ड की कीमत के करीब रखी हैं। बजाज की ट्रायम्फ की कीमत 2.3 लाख रुपये है, जबकि हीरो की हार्ली की कीमत 2.29 लाख रुपये है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने कहा है, "हमारा मानना है कि 250सीसी से ज्यादा क्षमता वाली बाइक्स के बाजार में 2-3 कंपनियों के लिए जगह है। इसकी वजह है कि ग्राहक विकल्प चाहते हैं। अभी इस सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड की करीब 90 फीसदी हि्ससेदारी है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें