बॉन्ड के जरिये 15,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा बॉन्ड के जरिये 15,000 करोड़ रुपये जुटाएगा। बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि टीयर-2 बॉन्ड से 5,000 करोड़ रुपये और इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड के जरिये 10,000 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में इसकी कुल आय बढ़कर 32,033 करोड़ रुपये रही थी। यह एक साल पहले 23,080 करोड़ रुपये थी

अपडेटेड Nov 19, 2023 पर 8:10 AM
Story continues below Advertisement
सितंबर तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 28.3 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 4,252.89 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक ऑफ बड़ौदा बॉन्ड के जरिये 15,000 करोड़ रुपये जुटाएगा। बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि टीयर-2 बॉन्ड से 5,000 करोड़ रुपये और इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड के जरिये 10,000 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा ने रेगुलटेरी फाइलिंग में कहा, 'पूंजी जुटाने से संबंधित बैंक की कमेटी ने टीयर-2 बॉन्ड जारी कर 2,000 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी है। साथ ही, ग्रीन शू ऑप्शन के तहत 3,000 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। ये बॉन्ड 10 साल की परिपक्वता अवधि वाले हैं।'

इसमें कहा गया है, ' इसके अलावा, बैंक ने 2,000 करोड़ रुपये का इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड जारी करने का फैसला किया है और इसमें ग्रीन शू ऑप्शन के तहत अतिरिक्त 8,000 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। इस बॉन्ड की परिपक्वता अवधि 7 साल की है।'

सितंबर तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 28.3 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 4,252.89 करोड़ रुपये रहा था। एसेट क्वालिटी बेहतर होने और कोर इनकम में बेहतर ग्रोथ की वजह से बैंक की परफॉर्मेंस बेहतर हुई। संबंधित अवधि में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना 6.4 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 10,831 करोड़ रुपये रही।


वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में इसकी कुल आय बढ़कर 32,033 करोड़ रुपये हो गई। यह एक साल पहले 23,080 करोड़ रुपये थी। इस तिमाही के दौरान इंटरेस्ट इनकम बढ़कर 27,862 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 21,254 करोड़ रुपये थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।