Currency Check : रुपए में लगातार 8वें सेशन में तेजी कायम, डॉलर के मुकाबले 15 पैसे की बढ़त के साथ 94.78 पर खुला

Currency Check : छह अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को मापने वाला अमेरिकी डॉलर इंडेक्स मंगलवार को आई 0.2% की गिरावट के बाद आज 101.78 पर मजबूत दिख रहा है

अपडेटेड Oct 21, 2026 पर 9:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Currency Check : शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। इसमें इंडोनेशियाई रुपिया और चीनी रेनमिनबी सबसे मजबूत दिखीं

Currency Check : 21 अक्टूबर को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया बढ़त के साथ खुला है। रुपए के जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO से जुड़े डॉलर इनफ्लो और भारतीय रिजर्व बैंक के सपोर्ट से मदद मिल रही है। ऐसे में रुपये की बढ़त का सिलसिला लगातार आठवें दिन भी जारी है। सोमवार को 94.92 पर बंद होने के बाद,आज रुपया 15 पैसे की तेजी के साथ 94.78 प्रति डॉलर पर खुला।

फिनरेक्स का कहना है कि रुपया 94.73 पर खुलने की उम्मीद थी। आज से रिटेल और HNI (हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स) के लिए शुरू हो रहे जियो (JIO) IPO से आने वाले निवेश से रुपये को फायदा मिलने की उम्मीद है। आयातकों के लिए डॉलर पर 94.73 का भाव निकट अवधि में खरीदारी के लिए अच्छा हो सकता है, क्योंकि 2 महीने और उससे आगे की अवधि के लिए प्रीमियम ऊंचे बने हुए हैं। निर्यातकों को 94.95 के स्तर का इंतजार करना चाहिए ताकि वे ऊंचे प्रीमियम पर डॉलर बेच सकें या हेजिंग कर सकें। वहीं, आयातकों को केवल अक्टूबर महीने के लिए ही खरीदारी करनी चाहिए,ताकि वे ऊंचे प्रीमियम के बोझ से बच सकें।

दूसरी एशियन करेंसीज पर एक नजर


शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। इसमें इंडोनेशियाई रुपिया और चीनी रेनमिनबी सबसे मजबूत दिखीं। इनमें 0.3 प्रतिशत और 0.099 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। मलेशियाई रिंगित में 0.012 प्रतिशत की मामूली तेजी आई है। वहीं, दक्षिण कोरियाई वॉन में 0.013 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसके अलावा ताइवान डॉलर 0.037 प्रतिशत और जापानी येन 0.051 प्रतिशत नीचे आ गए हैं।

फिलीपीनो पेसो में 0.105 प्रतिशत की कमजोरी आई, जबकि थाई बहत का प्रदर्शन सबसे खराब रहा, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 0.196 प्रतिशत गिर गया है।

बुधवार को अमेरिकी डॉलर दबाव में रहा। इससे पहले के सोशन में यह तीन सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया था। ट्रेजरी यील्ड और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण डॉलर की मांग थोड़ी कम हुई है।

छह अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को मापने वाला अमेरिकी डॉलर इंडेक्स मंगलवार को आई 0.2% की गिरावट के बाद आज 101.78 पर मजबूत दिख रहा है

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।