Get App

Currency Market: रुपये में दिखी पिछले 12 साल की सबसे बड़ी तेजी, RBI के इस एक्शन से डॉलर हुआ पस्त

Currency Market: अमित पाबारी ने कहा, “निकट भविष्य में, इससे ऐसी पोजीशन खत्म होने की संभावना है, जिससे डॉलर की आर्टिफिशियल डिमांड कम होगी और रुपये को सपोर्ट मिलेगा, जिससे कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है या कम से कम स्थिरता बढ़ सकती है।

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Apr 02, 2026 पर 2:43 PM
Currency Market: रुपये में दिखी पिछले 12 साल की सबसे बड़ी तेजी, RBI के इस एक्शन से डॉलर हुआ पस्त
RBI के कदमों का असर दिखने लगा। रुपए में 6 साल की सबसे बड़ी तेजी दिखाई। डॉलर के मुकाबले करीब 1 रुपए 65 पैसे मजबूत हुआ।

Currency Market: भारतीय रुपये में गुरुवार 2 अप्रैल को पिछले 12 साल से भी ज्यादा समय की सबसे बड़ी उछाल देखने को मिली। रुपया डॉलर के मुकाबले लगभग 2% उछलकर 92.8725 के स्तर तक पहुंच गया। यह सितंबर 2013 के बाद की इसकी सबसे बड़ी उछाल है। घरेलू करेंसी ने सेशन की शुरुआत 93.53/$ पर की, जबकि सोमवार को यह 94.83/$ पर बंद हुआ था। बाद में, रुपया बढ़त बढ़ाता हुआ US डॉलर के मुकाबले 92.87 के स्तर तक पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को रुपया 95 के स्तर के भी नीचे चला गया था।

मंगलवार और बुधवार को करेंसी मार्केट बंद था।

रुपये में यह उछाल रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) के सट्टेबाज़ी के दबाव को कम करने और करेंसी मार्केट में स्थिरता लाने के मकसद से उठाए गए अहम पॉलिसी एक्शन के बीच आया है।

आरबीआई ने क्या उठाए कदम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें