Get App

Dollar Vs Rupee: रुपया गिरकर 85 के लेवल तक जा सकता है, Citi और Barclays का अनुमान

पिछले कई महीनों से डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी देखने को मिल रही है। पिछले हफ्ते बुधवार को यह गिरकर 83 का स्तर पार कर गया। इससे यह बीते एक महीना में डॉलर के मुकाबले सबसे खराब प्रदर्शन वाली करेंसी हो गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2022 पर 2:41 PM
Dollar Vs Rupee: रुपया गिरकर 85 के लेवल तक जा सकता है, Citi और Barclays का अनुमान
इंडिया का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले साल सितंबर के अपने पीक से 100 अरब डॉलर से ज्यादा घट चुका है। पिछले साल सितंबर में यह 642.5 अरब डॉलर था।

RBI डॉलर के मुकाबले रुपये पर अपनी पकड़ थोड़ी ढीली कर सकता है। इससे डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट देखने को मिल सकती है। Citigroup और Barclays ने यह अनुमान जताया है। दरअसल, आरबीआई का सपोर्ट घटने पर रुपये पर दबाव बढ़ जाने के आसार हैं।

सिटी के डॉलर के मुकाबले रुपया के गिरकर 85 के स्तर पर आ जाने का अनुमान जताया है। बार्कलेज का कहना है कि रुपया 84-85 के स्तर तक गिर सकता है। स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने भी डॉलर और रुपये के एक्सचेंज रेट का टारगेट बढ़ाकर 85 कर दिया था। रुपया के हाल में 83 का स्तर पार कर जाने के बाद उसने अपने टारगेट में बदलाव किया है।

यह भी पढ़ें : Narayana Murthy ने कहा, हमें भरोसा है कि Rishi Sunak ब्रिटेन को अपना सबसे अच्छा देंगे

पिछले कई महीनों से डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी देखने को मिल रही है। पिछले हफ्ते बुधवार को यह गिरकर 83 का स्तर पार कर गया। इससे यह बीते एक महीना में डॉलर के मुकाबले सबसे खराब प्रदर्शन वाली करेंसी हो गई है। गुरुवार को यह गिरकर 83.29 के स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, बाद में आरबीआई के संभावित हस्तक्षेप से इसमें थोड़ी मजबूती आई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें