जानिए भारत में कैसे आसानी से बिटकॉइन खरीद सकते हैं
बिटकॉइन दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। इसमें 2009 में इसकी शुरुआत से अब तक कई गुना बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस साल के शुरुआत से अब तक इसमें 120 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि इस असेट क्लास को बीच में झटके लगे हैं। फिर भी डिजिटल करेंसी ने पूरी दुनिया में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर ली। अब तो दुनिया के तमाम सेंट्रल बैंक भी इस बात पर विचार कर रहे हैं कि किस तरीके से डिजिटल करेंसी को मुख्य धारा की मुद्रा के तौर पर मान्यता दी जाए। संस्थागत रूप से मिल रही स्वीकृति बिटकॉइन में जबरदस्त तेजी की अहम वजहों में से एक रही है।
पूरी दुनिया में इन्फ्लेशन (महंगाई) की बढ़ती चिंताओं के बीच बिटकॉइन को सेफ हैवेन असेट (सबसे सुरक्षित निवेश विकल्प) माना जा रहा है। न्यू यॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर बिटकॉइन ETF(एक्सचेंज ट्रेड फंड) के हाल में हुए आगाज ने भी बिटकॉइन की कीमतों में जोरदार उछाल में सहयोग किया है। इसके साथ ही अक्टूबर का महीना पूरे स्टॉक मार्केट लिए भी रिकॉर्ड ब्रेकिंग रहा है। इसके अलावा 35 करोड़ यूजर वाले पे पल (PayPal) ने भी क्रिप्टो में होने वाली पेमेंट को मंजूरी दे दी है। इन सब कारणों के चलते 9 नवंबर 2021 को बिटकॉइन की कीमतें 68,641.57 डॉलर के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गईं।
मीडिया में आई खबरों के बीच भारत में सरकार क्रिप्टो करेंसी पर कानून बनाने पर काम कर रही है। बता दें कि इसके पहले सरकार की तरफ से कई ऐसे बयान आए हैं कि जिसमें कहा गया था कि क्रिप्टो करेंसी पर पूर्ण रूप से बैन लगाया जाएगा। लेकिन अब सरकार के रूख में काफी बदलाव आया है और क्रिप्टो करेंसी के रेगुलेशन पर विचार कर रही है। RBI द्वारा पिछले साल क्रिप्टो करेंसी के बैन को हटाने के बाद भारत में किप्टो की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला है।
भारत में अभी तक क्रिप्टो करेंसी के मामले में कोई लीगल फ्रेम वर्क नहीं है। फिर भी भारत दुनिया के सबसे तेजी से विकसित क्रिप्टो मार्केट में से एक है। मीडिया में आई रिपोर्ट के मुतबाकि, भारत में करीब 1.5 से 2 करोड़ लोगों ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर रखा है। जानकारों का अनुमान है कि दुनिया में महंगाई बढ़ने के साथ ही क्रिप्टो करेंसी में और तेजी आती दिखेगी।
बिटकॉइन को स्टोर करने के लिए बैंक अकाउंट की तरह ही ब्लॉकचेन वॉलेट का उपयोग किया जाता है। इनको काफी सुरक्षित माना जाता है। क्योंकि ये क्रिप्टोग्राफिकली साइन्ड होते हैं। वजीरेक्स के वॉलेट भी इसी कन्सेप्ट पर काम करते हैं। इसके अलावा यह ग्लोबल एक्सेचेंजों से भी जुड़ा होता है।
कैसे चुने बिटकॉइन एक्सचेंज
अगर आप क्रिप्टो करेंसी के ट्रेडिंग के लिए उपयोग होने वाले प्लेटफॉर्म पर रिसर्च करके इसका चुनाव करते हैं तो आपकी इनवेस्टमेंट जर्नी काफी सरल और सहज हो सकती है। किसी क्रिप्टो एक्सचेंज का चुनाव करते वक्त उसके उपयोग की प्रक्रिया की सरलता, साफ सुथरे इंटरफेस और ट्रेडिंग पेयर के लिए प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले सपोर्ट को जरूर ध्यान में रखना चाहिए। इसके अलावा आपको ऐसे प्लेटफॉर्म का चुनाव करना चाहिए, जिसकी ट्रेडिंग फी कम हो। अन्यथा बिकॉइन ट्रेड से हुई आपकी कमाई फीस चुकाने में ही चली जाएगी।
इसके अलावा आपको इस बात का भी ध्यान में रखना चाहिए कि एक्सचेंज ने अपने ऑर्डर बुक जारी किए हैं कि नहीं? ऐसा होने पर ट्रेडिंग में पारदर्शिता रहती है। किसी ऑर्डरबुक में एक्सचेंज प्लेटफॉर्म में दर्ज किए गए बॉय एंड सेल ऑर्डर का विवरण होता है। किसी एक्सचेंज की गुणवत्ता को सिद्ध करने का ये एक अतिरिक्त तरीका होता है और ऑर्डर बुक से यह पता चलता है कि एक्सचेंज के पास पर्याप्त लिक्विडिटी है। जिससे कि जब कभी भी निवेशक क्रिप्टो से बाहर निकलना चाहें तो वो ऐसा आसानी से कर सकें।
इसके अलावा क्रिप्टो का कारोबार के लिए एक एक्सचेंज का चुनाव करते वक्त उससे जुड़े सुरक्षा के पहलुओं पर जरूर ध्यान रखें। आप ऐसे ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से दूर रहना चाहेंगे जिनके पास कोई KYC प्रोटोकॉल नहीं होता। केवाईसी सिस्टम से फाइनेंशियल क्राइम से बचने या निपटने में सहायता मिलती है।
WazirX से कैसे क्रिप्टो की ट्रेडिंग
अगर आपको भी क्रिप्टो करेंसी में निवेश करना फायदेमंद महसूस होने लगा है तो आपको एक ऐसे जाने-माने प्लेटफॉर्म का चुनाव करना होगा, जिसके जरिए आप अपनी पसंद की क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर सकते हैं। WazirX एक ऐसा ही क्रिप्टो करेंसी प्लेटफॉर्म है। ये अपने यूजरों को भारत में क्रिप्टोकरेंसीज में सुरक्षित, सरल और सहज ट्रेडिंग सुविधाएं मुहैया कराता है। इस सुविधा को हासिल करने के लिए आपको पहला काम ये करना है कि प्ले स्टोर पर जाकर WazirX ऐप डाउनलोड करें।
यहां आपको अपना बैंक अकाउंट डिटेल भरना होगा और उसके बाद अपना केवाईसी पूरा करना है। उसके बाद आप अपना अकाउंट सेट कर सकेंगे और इस अकाउंट में UPI, NEFT, RTGs और IMPS के जरिए फंड डालना होगा। KYC के लिए पैन कार्ड और एक वैध पते का प्रूफ प्राइमरी जरूरतें हैं। इसके बाद यूजर्स को बैंक अकाउंट को एक्सचेंज के अकाउंट से जोड़ दिया जाता है। फिर वेरीफिकेशन प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
एक बार अकाउंट सेट-अप पूरा हो जाने पर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर ऑटोमेटिक तौर पर एक डिजिटल वॉलेट बन जाता है। जिसमें यूजर अपने बिटकॉइन को स्टोर कर सकता है या जिसके जरिए यूजर ट्रांजैक्शन कर सकता है। अपने अकाउंट में रखे फंड के जरिए आप एक्सचेंज टैब पर क्लिक करके क्रिप्टो करेंसी की खरीद शुरू कर सकते हैं। अंत में आप खरीदें जाने वाली क्रिप्टो करेंसी की संख्या निर्धारित करके बॉय बटन पर क्लिक कर दें। इस खरीद के बाद आपकी होल्डिंग फंड्स ऑप्शन पर क्लिक करने पर दिखेगी।
WazirX अपने प्लेटफॉर्म पर कई क्रिप्टो करेंसी की ट्रेडिंग की सुविधा देता है। इसमें बिटकॉइन Ethereum (ETH), MATIC, Dogecoin (DOGE), Shiba Inu (SHIB), Ripple (XRP), Bitcoin Cash (BCH), Litecoin (LTC), और Tron (TRX) शामिल हैं।
WazirX पर क्रिप्टो करेंसी की ट्रेडिंग क्यों है आसान
WazirX पर बिटकॉइन की ट्रेडिंग और इसमें निवेश करना इतना सहज और आसान इसलिए है क्योंकि WazirX अपने प्लेटफॉर्म पर करीब 52-53 लाख रुपये के बिटकॉइन को अंशों में खरीदने की सुविधा देता है। यानी आप बिटकॉइन में 100 रुपये तक का भी निवेश कर सकते हैं। बिटकॉइन की तरह ही WazirX पर आप इथेरियम, लाइटकॉइन और रिपल जैसी क्रिप्टोकरेंसी भी खरीदारी कर सकते हैं।