IREDA ने 10 साल के बॉन्ड्स के जरिए 1000 करोड़ जुटाए

इन बॉन्ड्स को AAA रेटिंग हासिल है। यह रेटिंग ICRA और इंडिया रेटिंग्स ने दी है। इसे स्टेबल आउटलुक दिया गया है। इन बॉन्ड्स के लिए पेमेंट 12 अक्टूबर को होगा। इस दिन इनवेस्टर्स और बॉन्ड्स के इश्यूअर के बीच बॉन्ड्स का एक्सचेंज होगा

अपडेटेड Oct 10, 2023 पर 1:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Chaitanya India Fin Credit और Manba Finance ने 9 अक्टूबर को बॉन्ड्स के जरिए पूंजी जुटाई थी। दोनों कंपनियों ने 75 करोड़ रुपये जुटाए थे।

इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) ने 10 साल की मैच्योरिटी वाले बॉन्ड्स के जरिए 1000 करोड़ रुपये तक जुटाया है। ये फ्लोटिंग बॉन्ड्स होंगे, जो 120 महीनों में मैच्योर होंगे। मार्केट सूत्रों ने यह जानकारी दी है। बीएसई के बिडिंग प्लेटफॉर्म पर 10 अक्टूबर को 11 से 12 बजे दिन के बीच बिडिंग होने वाली थी। इन बॉन्ड्स को AAA रेटिंग हासिल है। यह रेटिंग ICRA और इंडिया रेटिंग्स ने दी है। इसे स्टेबल आउटलुक दिया गया है। इन बॉन्ड्स के लिए पेमेंट 12 अक्टूबर को होगा। इस दिन इनवेस्टर्स और बॉन्ड्स के इश्यूअर के बीच बॉन्ड्स का एक्सचेंज होगा।

Chaitanya India Fin Credit और Manba Finance ने 9 अक्टूबर को बॉन्ड्स के जरिए पूंजी जुटाई थी। दोनों कंपनियों ने 75 करोड़ रुपये जुटाए थे। चैतन्य इंडिया ने 25 करोड़ रुपये जुटाए, जबकि मानबा फाइनेंस ने 50 करोड़ रुपये जुटाए। चैतन्य के बॉन्ड्स तीन साल में मैच्योर होंगे। मानबका के बॉन्ड्स दो साल में मैच्योर हो जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।