सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक भारत बॉन्ड ईटीएफ (Bharat Bond ETF) का तीसरा चरण 3 दिसंबर को लॉन्च हो सकता है। इस ईटीएफ इश्यू के साथ greenshoe ऑप्शन भी संलग्न होगा।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक भारत बॉन्ड ईटीएफ (Bharat Bond ETF) का तीसरा चरण 3 दिसंबर को लॉन्च हो सकता है। इस ईटीएफ इश्यू के साथ greenshoe ऑप्शन भी संलग्न होगा।
भारत बॉन्ड ईटीएफ एक डेट एक्सचेंज ट्रेडेड फंड है जो निवेशकों को सराकारी कंपनियों के बॉन्डों में निवेश की सहूलियत देता है। इसके जरिए सरकारी कंपनियां फंड जुटा सकती हैं। भारत बॉन्ड इन्वेस्टमेंट वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट की तरफ से लाया जाता है। इस ईटीएफ के तीसरे चरण की मैच्योरिटी अप्रैल 2032 में हो सकती है।
बता दें कि भारत बॉन्ड ईटीएफ के पहले चरण की लॉन्चिंग जनवरी 2020 में हुई थी। इसके तहत 12400 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। इसके दूसरे चरण की लॉन्चिंग जुलाई 2020 में हुई थी जिसके तहत 15000 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।
वर्तमान में 4 भारत बॉन्ड ईटीएफ है। जिसमें से 1 की परिपक्वता अप्रैल 2023 है जबकि 1 अप्रैल 2025 में मेच्योर होगा जबकि तीसरा अप्रैल 2030 और अप्रैल 2031 में होगा। ये ईटीएफ 31 अक्टूबर 2021 तक निवेशकों के 36359 करोड़ रुपये का मैनेजमेंट कर रहे थे।
भारत बॉन्ड ईटीएफ के बाद म्युचुअल फंड इंडस्ट्रीज में हमें पैसिवली मैनेज्ड फंडों की बाढ़ आती दिखी है। करीब 11 पैसिवली मैनेज्ड डेट स्कीम के लिए सेबी में अर्जी दाखिल की गई है जबकि इस तरह की कई स्कीम पहले से ही चल रही है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।