Rupee Close- गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे मजबूत होकर 78.32 के स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि रुपये ने आज अपनी मजबूत शुरुआत की थी। डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे मजबूत होकर 78.39 के मुकाबले 78.26 पर खुला था। वहीं बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे कमजोर 78.39 पर बंद हुआ था।
Rupee Open- डॉलर के मुकाबले रुपया आज 13 पैसे मजबूत होकर 78.39 के मुकाबले 78.26 पर खुला है। रुपये में आज इसके रिकॉर्ड लो से रिकवरी आती दिखी है। फिलहाल अभी यह करीब 9 पैसे की बढ़त 78.23 पर नजर आ रहा है।
बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे कमजोर 78.39 पर बंद हुआ था। इस बीच डॉलर इंडेक्स 0.05 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 104.14 पर नजर आ रहा है ।
Reliance Securities के श्रीराम अय्यर का कहना है कि कच्चे तेल में गिरावट के साथ ही डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये ने आज मजबूत ओपनिंग की। ब्रेंट क्रूड ऑयल फ्यूचर 2.17 फीसदी की गिरावट के साथ 109.32 डॉलर प्रति बैरल के आसपास नजर आ रहा है।
घरेलू इक्विटी बाजार पर नजर डालें तो शॉर्ट कवरिंग ने बाजार में जोश भरा है। सेंसेक्स-निफ्टी 1 परसेंट से ज्यादा उछले है। बैंक, मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक देखने को मिली है। इधर दुनिया की सबसे बड़ी IT कंपनी ACCENTURE के अच्छे नतीजों की उम्मीद से भारतीय IT सेक्टर का जोश हाई पर है। आईटी इंडेक्स 1% से ज्यादा चढ़ा है। TCS, इंफोसिस, HCL टेक LTTS में 2% तक की उछाल देखने को मिल रहा है।
वहीं ऑटो शेयर टॉप स्पीड पर है। निफ्टी में शामिल सभी 6 कंपनियों में तेजी देखने को मिल रही है। हीरोमोटो, मारूति, टाटा मोटर्स 3 परसेंट तक चढ़े है। इधर शेयर बायबैक से पहले बजाज ऑटो भी स्पीड में आई है।
22 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2920.61 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1859.07 करोड़ रुपए की खरीदारी की।