Get App

Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपये में रिकॉर्ड लो से आई रिकवरी, 78.32 पर हुआ बंद

Reliance Securities के श्रीराम अय्यर का कहना है कि कच्चे तेल में गिरावट के साथ ही डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये ने आज मजबूत ओपनिंग की

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 23, 2022 पर 5:11 PM
Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपये में रिकॉर्ड लो से आई रिकवरी,  78.32 पर हुआ बंद
बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे कमजोर 78.39 पर बंद हुआ था। इस बीच डॉलर इंडेक्स 0.05 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 104.14 पर नजर आ रहा है ।

Rupee Close- गुरुवार को  डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे मजबूत होकर 78.32 के स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि रुपये ने आज अपनी मजबूत शुरुआत की थी। डॉलर के मुकाबले रुपया  13 पैसे मजबूत होकर 78.39 के मुकाबले 78.26 पर खुला था। वहीं बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे कमजोर 78.39 पर बंद हुआ था।

Rupee Open- डॉलर के मुकाबले रुपया आज 13 पैसे मजबूत होकर 78.39 के मुकाबले 78.26 पर खुला है। रुपये में आज इसके रिकॉर्ड लो से रिकवरी आती दिखी है। फिलहाल अभी यह करीब 9 पैसे की बढ़त 78.23 पर नजर आ रहा है।

बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे कमजोर 78.39 पर बंद हुआ था। इस बीच डॉलर इंडेक्स 0.05 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 104.14 पर नजर आ रहा है ।

Reliance Securities के श्रीराम अय्यर का कहना है कि कच्चे तेल में गिरावट के साथ ही डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये ने आज मजबूत ओपनिंग की। ब्रेंट क्रूड ऑयल फ्यूचर 2.17 फीसदी की गिरावट के साथ 109.32 डॉलर प्रति बैरल के आसपास नजर आ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें