डॉलर में लगातार मजबूती ने बनाया रुपये में दबाव, 79.60 के नए रिकॉर्ड लो पर हुआ बंद

आज यानी मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया अपने नए रिकॉर्ड लो पर जाता नजर आया। आज की शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे टूटकर 79.58 के स्तर पर जाता नजर आया

अपडेटेड Jul 13, 2022 पर 12:50 AM
गिरते रुपए को संभालने के लिए RBI ने एक और कदम उठाया है। अब पार्टनर कंट्री के साथ इंटरनेशनल ट्रेड में रुपए से पेमेंट सेटलमेंट कर सकते हैं।

Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। रुपए ने आज फिर से नया रिकॉर्ड लो बना दिया। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 16 पैसे गिरकर नया रिकॉर्ड लो 79.60 पर बंद हुआ। हालांकि आज रुपए की ओपनिंग 7 पैसे कमजोरी के साथ हुई थी।  लेकिन बाद में इसमें गिरावट गहराई और कारोबार के दौरान रुपया 79.66 तक फिसल गया। बाद में निचले स्तरों से हल्की रिकवरी के साथ 79.60 पर क्लोजिंग हुई। दरअसल डॉलर इंडेक्स अक्टूबर 2002 के बाद से अपने उच्चतम स्तर 108 के पार निकल गया है, जिससे भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की करेंसी में उथल-पुथल मचा है।

Rupee OPen- आज यानी मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया अपने नए रिकॉर्ड लो पर जाता नजर आया। आज की शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे टूटकर 79.58 के स्तर पर जाता नजर आया। घरेलू शेयर बाजार की कमजोरी, एफआईआई की लगातार जारी बिकवाली और ग्लोबल इकोनॉमी की ग्रोथ से जुड़ी चिंताएं रुपये पर अपना दबाव बना रही है। फिलहाल 10.30 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 79.61 के स्तर पर जाता नजर आया।

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 7 पैसे कमजोर होकर 79.44 के मुकाबले 79.51 के स्तर पर खुला। बता दें कि सोमवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 79.44 के स्तर पर बंद हुआ था। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये में 79.55 का हाई और 79.62 का निचला स्तर देखने को मिला।


इस बीच गिरते रुपए को संभालने के लिए RBI ने एक और कदम उठाया है। अब पार्टनर कंट्री के साथ इंटरनेशनल ट्रेड में रुपए से पेमेंट सेटलमेंट कर सकते हैं। विदेशों में Vostro Accounts के जरिये पेमेंट होगी।

Cryptocurrency Prices Today 12 July2022: क्रिप्टो बाजार में गिरावट, 20000 डॉलर के नीचे आया बिटकॉइन

अगर इक्विटी मार्केट की चाल पर नजर डालें तो अमेरिका में महंगाई आंकड़ों से पहले बाजार सर्तक नजर आ रहा है। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों करीब आधा परसेंट नीचे कारोबार कर रहे है। लेकिन मिडकैप शेयरों में हल्की रौनक देखने को मिल रही है। इस बीच ग्लोबल मंदी की आशंका और चीन में कोरोना वापसी के डर से मेटल शेयरों में बिकवाली जारी है। इधर आयरन ओर की कीमतें 15% कम करने के बाद NMDC 5% तक लुढ़का है।

वहीं दूसरी तरफ एफआईआई के आंकड़ों पर नजर डालें तो 11 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 170.51 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 296.99 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, F&O में FIIs 1703.05 करोड़ रुपए के नेट बायर रहे। FIIs ने इंडेक्स फ्यूचर्स में 524.88 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इंडेक्स ऑप्शंस में 2714.20 करोड़ रुपए की खरीदारी की। FIIs ने स्टॉक फ्यूचर्स में 560.18 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, स्टॉक ऑप्शंस में 73.91 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।