डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी गहराई , 79.64 के स्तर पर हुआ बंद

घरेलू इक्विटी मार्केट में सुस्ती का असर रुपये पर भी देखने को मिला है। हालांकि कैपिटल मार्केट में लगातार आ रहे फॉरेन फंड के चलते कैपिटल मार्केट की गिरावट सीमित दिखी

अपडेटेड Aug 08, 2022 पर 6:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बता दें कि पिछले यानी शुक्रवार के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की बढ़त के साथ 79.24 के स्तर पर बंद हुआ था।

Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल कमजोरी रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 41 पैसे कमजोर होकर 79.64 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज पर डॉलर के मुकाबले रुपया 79.50 के स्तर पर खुला था। शुरुआती कारोबार में इसमें कुछ मजबूती आई और यह 79.46 पर जाता नजर आया। जो कि पिछली क्लोजिंग की तुलना में 22 पैसे की गिरावट दर्शाता था।

सोमवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे टूटकर 79.46 के आसपास चला गया। घरेलू इक्विटी मार्केट में सुस्ती का असर रुपये पर भी देखने को मिला है। हालांकि कैपिटल मार्केट में लगातार आ रहे फॉरेन फंड के चलते कैपिटल मार्केट की गिरावट सीमित दिखी।

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज पर डॉलर के मुकाबले रुपया 79.50 के स्तर पर खुला था। शुरुआती कारोबार में इसमें कुछ मजबूती आई और यह 79.46 पर जाता नजर आया। जो कि पिछली क्लोजिंग की तुलना में 22 पैसे की गिरावट दर्शाता है।


बता दें कि पिछले यानी शुक्रवार के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की बढ़त के साथ 79.24 के स्तर पर बंद हुआ था। आज के शुरुआती कारोबार में रुपया 79.50 और 79.46 के सीमित दायरे में नजर आ रहा है।

23,000 डॉलर के पार बिटकॉइन, 1700 के ऊपर Ether, जानें आगे क्या रहने वाली है क्रिप्टो बाजार की चाल

घरेलू इक्विटी मार्केट में नजर डाले तो सुस्त शुरुआत के बाद बाजार में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी 17400 के ऊपर टिका है। RIL, HDFC TWINS और M&M ने बाजार को सहारा दिया है। बैंक निफ्टी भी हरे निशान में लौटा है।

इस बीच डॉलर इंडेक्स 0.05 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 106.57 के लेवल पर रहा है। जबकि ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेड फ्यूचर 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 95.35 प्रति बैरल पर नजर आ रहा था।

भारतीय बाजारों में विदेशी फंड का फ्लो जारी है। जिसके चलते 5 अगस्त को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1605.81 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 495.94 करोड़ रुपए की बिकवली की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।