Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल कमजोरी रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 41 पैसे कमजोर होकर 79.64 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज पर डॉलर के मुकाबले रुपया 79.50 के स्तर पर खुला था। शुरुआती कारोबार में इसमें कुछ मजबूती आई और यह 79.46 पर जाता नजर आया। जो कि पिछली क्लोजिंग की तुलना में 22 पैसे की गिरावट दर्शाता था।
