शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये में 18 पैसे की बढ़त, 75.14 के आसपास आ रहा नजर

16 फरवरी के ओपनिंग ट्रेड में डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे मजबूती के साथ 75.14 के आसपास नजर आ रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव कम होने का असर फॉरेक्स मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है।

अपडेटेड Feb 16, 2022 पर 11:25 AM
Story continues below Advertisement
interbank foreign exchange पर डॉलर के मुकाबले रुपया आज 75.24 के स्तर पर खुला और उसके बाद इसमें मजबूती आती दिखी।

16 फरवरी के ओपनिंग ट्रेड में डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे मजबूती के साथ 75.14 के आसपास नजर आ रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव कम होने का असर फॉरेक्स मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है। interbank foreign exchange पर डॉलर के मुकाबले रुपया आज 75.24 के स्तर पर खुला और उसके बाद इसमें मजबूती आती दिखी।

बतातें चले कि 15 फरवरी को रूपी पिछले 5 कारोबारी सत्रों के गिरावट से गुजरते हुए 28 पैसे मजबूत होकर 75.32 के स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच डॉलर इंडेक्स 0.6 फीसदी की मजबूती के साथ 96.04 के स्तर पर नजर आ रहा है।

Reliance Securities के श्रीराम इय्यर का कहना है कि पूर्वी यूरोप में जियोपॉलिटिकल तनाव घटने के साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती आती दिखी है और बुधवार के कारोबार में रुपये ने मजबूत शुरुआत की है।


यह भी पढ़े- Vijay Kedia के पोर्टफोलियो में शामिल ये स्टॉक 1 महीने में 10% टूटा, एक्सपर्ट दे रहें खरीदारी की सलाह, जानें क्यों

बता दें कि आज के कारोबार में शेयर बाजार में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मिडकैप-स्मालकैप शेयरों में रौनक है। रियल्टी, मीडिया, एनर्जी शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ मेटल, बैंक शेयर दबाव बना रहे हैं। इसबीच मान्यवर ब्रांड से Ethnic Wear बनाने वाली कंपनी VEDANT FASHIONS की 8 परसेंट ऊपर लिस्टिंग हुई है। 866 इश्यू प्राइस के मुकाबले शेयर 935 पर लिस्ट हुआ।

वहीं दूसरी और NPA classification नियमों में राहत मिलने से NBFCs शेयरों में एक्शन देखने को मिल रहा है। 31 मार्च की जगह अब सितंबर में NPA की पहचान करनी होगी ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।