Get App

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये में 18 पैसे की बढ़त, 75.14 के आसपास आ रहा नजर

16 फरवरी के ओपनिंग ट्रेड में डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे मजबूती के साथ 75.14 के आसपास नजर आ रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव कम होने का असर फॉरेक्स मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 16, 2022 पर 11:25 AM
शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये में 18 पैसे की बढ़त, 75.14 के आसपास आ रहा नजर
interbank foreign exchange पर डॉलर के मुकाबले रुपया आज 75.24 के स्तर पर खुला और उसके बाद इसमें मजबूती आती दिखी।

16 फरवरी के ओपनिंग ट्रेड में डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे मजबूती के साथ 75.14 के आसपास नजर आ रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव कम होने का असर फॉरेक्स मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है। interbank foreign exchange पर डॉलर के मुकाबले रुपया आज 75.24 के स्तर पर खुला और उसके बाद इसमें मजबूती आती दिखी।

बतातें चले कि 15 फरवरी को रूपी पिछले 5 कारोबारी सत्रों के गिरावट से गुजरते हुए 28 पैसे मजबूत होकर 75.32 के स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच डॉलर इंडेक्स 0.6 फीसदी की मजबूती के साथ 96.04 के स्तर पर नजर आ रहा है।

Reliance Securities के श्रीराम इय्यर का कहना है कि पूर्वी यूरोप में जियोपॉलिटिकल तनाव घटने के साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती आती दिखी है और बुधवार के कारोबार में रुपये ने मजबूत शुरुआत की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें