Rupee Vs Dollar : 6 पैसे मजबूत होकर 82.37 के स्तर पर बंद हुआ रुपया

डॉलर इंडेक्स में लगातार दबाव बने रहने से भी बुलियन बाजार में खरीदारी है। डॉलर इंडेक्स वायदा में कल 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 103.58 पर सेटल हुआ था। जबकि एक डॉलर का मूल्य 82.34 रुपये के आसपास रहा। वहीं आज डॉलर इंडेक्स 19 फीसदी गिरकर 103.46 के स्तर पर नजर आ रहा था

अपडेटेड Jun 13, 2023 पर 5:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
13 जून को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की चाल सपाट रही। आज डॉलर के मुकाबले रुपया बिना किसी बदलाव के 82.43 के स्तर पर खुला।

डॉलर के मुकाबले रुपया बढ़त लेकर बंद हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 6 पैसे मजबूत होकर 82.37 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि  13 जून को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की चाल सपाट रही। आज डॉलर के मुकाबले रुपया बिना किसी बदलाव के 82.43 के स्तर पर खुला। जबकि डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे मजबूत होकर 82.43 के स्तर पर बंद हुआ था। 10.05 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 82.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। रुपये का आज का डे लो 82.40 है जबकि डे हाई 82.47 पर है।

बता दें कि अमेरिकी फेड की 2 दिनों की बैठक भी आज से ही शुरू हो रही है। बाजार की नजर ECB और बैंक ऑफ जापान की बैठक पर भी है. बाजार को लगता है कि भले ही अमेरिका में दरें न बढ़ें लेकिन ECB और बैंक ऑफ जापान दरें बढ़ा सकता है। ऐसा इस लिए क्योंकि यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी पहले से मंदी की चपेट में है।

इधर मई में भारत की खुदरा महंगाई 4.25 प्रतिशत तक गिर गई। ये 25 महीनों में खुदरा महंगाई का सबसे निचला स्तर है।


वहीं डॉलर इंडेक्स में लगातार दबाव बने रहने से भी बुलियन बाजार में खरीदारी है। डॉलर इंडेक्स वायदा में कल 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 103.58 पर सेटल हुआ था। जबकि एक डॉलर का मूल्य 82.34 रुपये के आसपास रहा। वहीं आज डॉलर इंडेक्स 19 फीसदी गिरकर 103.46 के स्तर पर नजर आ रहा था।

दूसरी एशियाई करेंसी पर नजर डालें तो डॉलर के मुकाबले दक्षिण कोरियन करेंसी वॉन में 0.95 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं थाई बाहत में 0.35 फीसदी, जापानी येन में 0.12 फीसदी, सिंगापुर डॉलर में 0.12 फीसदी और ताइवान डॉलर में 0.06 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ चाइना की रॅन्मिन्बी में 0.18 फीसदी और मलेशियाई करेंसी रिंग्गित 0.06 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

इस बीच यूएस फेड की बैठक से पहले क्रूड में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। क्रूड का भाव 72 डॉलर के करीब पहुंचा गया है। कच्चा तेल 3 दिनों में 6 फीसदी से ज्यादा टूटा है। मांग में दबाव की आशंका से भाव गिरे है। सप्लाई बढ़ने से भी कीमतों पर दबाव देखने को मिला है।

Stock Market LIVE Updates: सेंसेक्स 320 अंक चढ़ा, निफ्टी 18,700 के आसपास, MRF का शेयर 1 लाख रुपए किया हिट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।