Get App

Rupee Vs Dollar : 6 पैसे मजबूत होकर 82.37 के स्तर पर बंद हुआ रुपया

डॉलर इंडेक्स में लगातार दबाव बने रहने से भी बुलियन बाजार में खरीदारी है। डॉलर इंडेक्स वायदा में कल 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 103.58 पर सेटल हुआ था। जबकि एक डॉलर का मूल्य 82.34 रुपये के आसपास रहा। वहीं आज डॉलर इंडेक्स 19 फीसदी गिरकर 103.46 के स्तर पर नजर आ रहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 13, 2023 पर 5:22 PM
Rupee Vs Dollar :  6 पैसे मजबूत होकर 82.37 के स्तर पर बंद हुआ रुपया
13 जून को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की चाल सपाट रही। आज डॉलर के मुकाबले रुपया बिना किसी बदलाव के 82.43 के स्तर पर खुला।

डॉलर के मुकाबले रुपया बढ़त लेकर बंद हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 6 पैसे मजबूत होकर 82.37 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि  13 जून को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की चाल सपाट रही। आज डॉलर के मुकाबले रुपया बिना किसी बदलाव के 82.43 के स्तर पर खुला। जबकि डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे मजबूत होकर 82.43 के स्तर पर बंद हुआ था। 10.05 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 82.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। रुपये का आज का डे लो 82.40 है जबकि डे हाई 82.47 पर है।

बता दें कि अमेरिकी फेड की 2 दिनों की बैठक भी आज से ही शुरू हो रही है। बाजार की नजर ECB और बैंक ऑफ जापान की बैठक पर भी है. बाजार को लगता है कि भले ही अमेरिका में दरें न बढ़ें लेकिन ECB और बैंक ऑफ जापान दरें बढ़ा सकता है। ऐसा इस लिए क्योंकि यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी पहले से मंदी की चपेट में है।

इधर मई में भारत की खुदरा महंगाई 4.25 प्रतिशत तक गिर गई। ये 25 महीनों में खुदरा महंगाई का सबसे निचला स्तर है।

वहीं डॉलर इंडेक्स में लगातार दबाव बने रहने से भी बुलियन बाजार में खरीदारी है। डॉलर इंडेक्स वायदा में कल 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 103.58 पर सेटल हुआ था। जबकि एक डॉलर का मूल्य 82.34 रुपये के आसपास रहा। वहीं आज डॉलर इंडेक्स 19 फीसदी गिरकर 103.46 के स्तर पर नजर आ रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें