Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट का दौर जारी है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे की गिरावट के साथ 77.59 के स्तर पर बंद हुआ है। घरेलू इक्विटी मार्केट की कमजोरी और देश से एफआईआई के पैसे के लगातार हो रही निकासी के चलते रुपये पर दबाव बना हुआ है। रुपये की शुरुआत भी आज कमजोरी के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे कमजोर होकर 77.52 के मुकाबले 77.55 के स्तर पर खुला था। आज के कारोबार में रुपये ने 77.67 का निचला स्तर छुआ और उपर की तरफ इसने 77.51 का हाई छुआ।
