डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, 12 पैसे टूटकर 77.57 पर हुआ बंद

डॉलर के मुकाबले रुपये ने आज रिकॉर्ड निचले स्तर को छुता नजर आया। इंट्राडे में 1 डॉलर का भाव 77.77 के स्तर पर पहुंचा है

अपडेटेड May 17, 2022 पर 4:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 24 पैसे कमजोर होकर 77.45 के मुकाबले 77.69 के स्तर पर खुला है।

Rupee Close Update-रुपया 12 पैसे कमजोर होकर 77.57/$ पर बंद

रुपया संभलने का नाम नहीं ले रहा। डॉलर के मुबले रुपया आज 24 पैसे कमजोर होकर 77. 69 पैसे पर खुला और एक टाइम पर एक डॉलर का भाव 77. 77 पैसे तक पहुंच गया। हालांकि बाद में रुपए ने मामूली रिकवरी दिखाई और 77. 57 पैसे पर बंद हुआ। हालांकि रिकवरी के बाद भी रुपया अब तक के रिकॉर्ड लो पर ही बंद हुआ है। डॉलर के मुकाबले सिर्फ रुपया ही नहीं, बल्कि कई देशों के करेंसी में गिरावट देखने को मिल रहा है। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ने से डॉलर में मजबूती देखने को मिल रही है और डॉलर इंडेक्स 20 साल के हाई पर पहुंच गया है।

Rupee Open: डॉलर के मुकाबले रुपये ने आज रिकॉर्ड निचले स्तर को छुता नजर आया। इंट्राडे में 1 डॉलर का भाव 77.77 के स्तर पर पहुंचा है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 24 पैसे कमजोर होकर 77.45 के मुकाबले 77.69 के स्तर पर खुला है। बता दें कि बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर फॉरेक्स मार्केट (विदेशी मुद्रा बाजार) सोमवार को बंद थे।


शुक्रवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 77.45 के स्तर पर बंद हुआ था। बीते हफ्ते डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल पर नजर डालें तो रुपया 53 पैसे कमजोर होकर 77.45 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं 6 मई को रुपया 76.91 के स्तर पर बंद हुआ था।

विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते भी रुपये में कमजोरी आ रही है। अक्टूबर 2021 से एफआईआई  भारत में लगातार 8वें महीने नेट सेलर रहे है। अप्रैल महीने में एफआईआई ने 22.31 अरब डॉलर की बिकवाली की है । वहीं मई महीने में अब तक एफआईआई ने भारतीय इक्विटी मार्केट में 32,701.03 करोड़ रुपये की बिकवाली की जबकि डीआईआई ने 26,735.36 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

इधर क्रूड में तेजी के चलते भी रुपये में दबाव देखने को मिल रहा है। चीन में डिमांड बढ़ने की संभावना से कच्चे तेल में तेजी जारी है। ब्रेंट 114 डॉलर के पार निकला है।

रुपए कमजोरी से IT शेयरों को सपोर्ट मिल रहा है। निफ्टी IT इंडेक्स 5 दिनों की गिरावट से उबरा है।  इस बीच चीन में कोविड की बंदिशें खत्म होने की उम्मीद से मेटल शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी का मेटल इंडेक्स 3% से ज्यादा चढ़ा है।  हिंडाल्को और वेदांता, टाटा स्टील 5% से ज्यादा उछले है जबकि JSPL, SAIL भी 3% से ज्यादा दौड़े है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।