Get App

डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, 12 पैसे टूटकर 77.57 पर हुआ बंद

डॉलर के मुकाबले रुपये ने आज रिकॉर्ड निचले स्तर को छुता नजर आया। इंट्राडे में 1 डॉलर का भाव 77.77 के स्तर पर पहुंचा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 17, 2022 पर 4:28 PM
डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया,  12 पैसे टूटकर 77.57 पर हुआ बंद
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 24 पैसे कमजोर होकर 77.45 के मुकाबले 77.69 के स्तर पर खुला है।

Rupee Close Update-रुपया 12 पैसे कमजोर होकर 77.57/$ पर बंद

रुपया संभलने का नाम नहीं ले रहा। डॉलर के मुबले रुपया आज 24 पैसे कमजोर होकर 77. 69 पैसे पर खुला और एक टाइम पर एक डॉलर का भाव 77. 77 पैसे तक पहुंच गया। हालांकि बाद में रुपए ने मामूली रिकवरी दिखाई और 77. 57 पैसे पर बंद हुआ। हालांकि रिकवरी के बाद भी रुपया अब तक के रिकॉर्ड लो पर ही बंद हुआ है। डॉलर के मुकाबले सिर्फ रुपया ही नहीं, बल्कि कई देशों के करेंसी में गिरावट देखने को मिल रहा है। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ने से डॉलर में मजबूती देखने को मिल रही है और डॉलर इंडेक्स 20 साल के हाई पर पहुंच गया है।

Rupee Open: डॉलर के मुकाबले रुपये ने आज रिकॉर्ड निचले स्तर को छुता नजर आया। इंट्राडे में 1 डॉलर का भाव 77.77 के स्तर पर पहुंचा है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 24 पैसे कमजोर होकर 77.45 के मुकाबले 77.69 के स्तर पर खुला है। बता दें कि बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर फॉरेक्स मार्केट (विदेशी मुद्रा बाजार) सोमवार को बंद थे।

शुक्रवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 77.45 के स्तर पर बंद हुआ था। बीते हफ्ते डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल पर नजर डालें तो रुपया 53 पैसे कमजोर होकर 77.45 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं 6 मई को रुपया 76.91 के स्तर पर बंद हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें