रुपये में रिकॉर्ड लो से आई शानदार रिकवरी, डॉलर के मुकाबले 20 पैसे मजबूत होकर 77.51 के स्तर पर हुआ बंद

बुधवार यानी आज के कारोबार में रुपये में रिकॉर्ड लो से शानदार रिकवरी देखने को मिली और डॉलर के मुकाबले रुपया आज 20 पैसे की बढ़त के साथ 77.51 के स्तर पर बंद हुआ

अपडेटेड Jun 01, 2022 पर 4:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बुधवार के शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया अपने रिकॉर्ड लो से रिकवर करते हुए कल की क्लोजिंग से 14 पैसे बढ़कर 77.57 के स्तर पर जाता नजर आया।

Rupee Closing Update: बुधवार यानी आज के कारोबार में रुपये में रिकॉर्ड लो से शानदार रिकवरी देखने को मिली और डॉलर के मुकाबले रुपया आज 20 पैसे की बढ़त के साथ 77.51 के स्तर पर बंद हुआ।

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 77.58 के स्तर पर खुला था और दिन भर यह 77.51 से 77.62 के बीच चक्कर लगाता रहा। बता दें कि कल यानी मंगलवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे टूटकर 77.71 के स्तर पर बंद हुआ था।

 


Rupee OPen- बुधवार के शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया अपने रिकॉर्ड लो से रिकवर करते हुए कल की क्लोजिंग से 14 पैसे बढ़कर 77.57 के स्तर पर जाता नजर आया। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 77.58 के स्तर पर खुला था और उसके बाद यह कल की क्लोजिंग से 14 पैसे की बढ़त दिखाते हुए 77.57 पर जाता नजर आया।

कल यानी मंगलवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे टूटकर 77.71 के ऑल टाईम लो पर बंद हुआ था। यूएस बॉन्ड यील्ड में आई बढ़ोतरी के चलते रुपये पर दबाव बना था। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स में भी 0.17 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह 101.92 पर नजर आ रहा है। रुपये पर इसका निगेटिव असर देखने को मिला।

क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 0.96 फीसदी की बढ़त के साथ 122.84 डॉलर प्रति बैरल पर चला गया है। कच्चे तेल में आए इस उबाल की वजह से भी रुपये पर दबाव बन रहा है।

सीधा सौदा: ऐसे 20 स्टॉक्स जिनमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

इस बीच इक्विटी मार्केट की चाल बाजार में तेज रिकवरी देखने को मिल रही है। वहीं निफ्टी 16 हजार 600 के ऊपर पहुंचा है। बाजार में IT, रियल्टी, ऑटो दबाव बना रहे हैं लेकिन सरकारी बैंक, मेटल शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। HAL में लगातार 5वें दिन तेजी देखने को मिल रही है। लाइफ टाइम हाई पर शेयर नजर आ रहा है। पिछले 15 सत्रों में शेयर 22 परसेंट चढ़ा है।

वहीं 31 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,003.56 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1845.15 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।