डॉलर के मुकाबले रुपये में दिखी बढ़त, 78.95 के स्तर पर हुआ बंद

1 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने NSE पर 2324.74 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,310.71 करोड़ रुपए की खरीदारी की

अपडेटेड Jul 04, 2022 पर 6:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बीते हफ्ते भी डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट जारी रही। पहली बार डॉलर के मुकाबले रुपये ने 79 का स्तर पार कर लिया और इसने 79.11 का नया रिकॉर्ड लो छुआ।

Rupee Close-डॉलर के मुकाबले रुपया आज बढ़त के साथ बंद हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे बढ़कर 78.95 के स्तर पर बंद हुआ। रुपये की शुरुआत आज मजबूती के साथ हुई थी और यह 10 पैसे की बढ़त के साथ 79.05 के मुकाबले 78.94 पर खुला था।बता दें कि डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार 79.05 के स्तर पर बंद हुआ।

 

Rupee OPen-डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 9 पैसे गिरकर 79.03 के आसपास जाता नजर आया। हालांकि रुपये की शुरुआत आज मजबूती के साथ हुई थी और यह 10 पैसे की बढ़त के साथ 79.05 के मुकाबले 78.94 पर खुला था। फिलहाल 11.04 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 79.04 के स्तर पर नजर आ रहा है।


बता दें कि डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार 79.05 के स्तर पर बंद हुआ। 1 जुलाई को डॉलर के मुकाबले रुपया इंट्राडे में 79.1187 के रिकॉर्ड लो पर पहुंच गया। खराब होती ग्लोबल माइक्रो स्थितियों की वजह से दुनिया भर की तमाम करेंसीज में डॉलर के मुकाबले कमजोरी आई है। रुपया भी इस गिरावट का शिकार हो रहा है।

IndusInd Bank के शेयरों में 3% का उछाल, Q1 के कारोबारी प्रदर्शन ने भरा जोश

बीते हफ्ते रुपये की चाल पर नजर डालें तो बीते हफ्ते भी डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट जारी रही। पहली बार डॉलर के मुकाबले रुपये ने 79 का स्तर पार कर लिया और इसने 79.11 का नया रिकॉर्ड लो छुआ। हफ्ते के अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया साप्ताहिक आधार पर 70 पैसे की गिरावट के साथ 79.04 के स्तर पर बंद हुआ है। बता दें कि 24 जून को डॉलर के मुकाबले रुपया 78.34 के स्तर पर बंद हुआ था।

इक्विटी मार्केट की चाल पर नजर डालें तो हफ्ते के पहले कारोबारी दिन कंसोलिडेशन के मूड में बाजार नजर आ रहा है। निफ्टी में आधे फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन ICICI BANK और INDUSIND बैंक के दम पर बैंक निफ्टी OUT PERFORM कर रहा है। इधर मेटल, IT और फार्मा सेक्टर बाजार पर दबाव बना रहा है । डिमांड घटने की आशंका से निफ्टी मेटल इंडेक्स 2% से ज्यादा फिसला है। हिल्डाल्को, SAIL और टाटा स्टील 3% से ज्यादा फिसले है।

1 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने NSE पर 2324.74 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,310.71 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।