डॉलर के मुकाबले रुपये में दिखी गिरावट, 77.73 के स्तर पर हुआ बंद

कल के कारोबार में रुपया 77.71 के स्तर पर बंद हुआ था। उसके बाद फिलहाल 10.48 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 77.70 के स्तर के आसपास नजर आ रहा है

अपडेटेड Jun 08, 2022 पर 3:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डॉलर के मुकाबले रुपये ने आज मजबूती के साथ शुरुआत की थी। रुपया आज 3 पैसे की बढ़त के साथ 77.68 के स्तर पर खुला था।

Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपया अपने रिकॉर्ड लो पर बंद  हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे की कमजोरी के साथ 77.73 के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज रुपया आज 3 पैसे की बढ़त के साथ 77.68 के स्तर पर खुला था। वहीं कल यानी मंगलवार  के कारोबार में रुपया 77.71 के स्तर पर बंद हुआ था।

Rupee  OPen- डॉलर के मुकाबले रुपये ने आज मजबूती के साथ शुरुआत की थी। रुपया आज 3 पैसे की बढ़त के साथ 77.68 के स्तर पर खुला था। वहीं कल के कारोबार में रुपया 77.71 के स्तर पर बंद हुआ था। उसके बाद फिलहाल 10.48 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 77.70 के स्तर के आसपास नजर आ रहा है।

घरेलू इक्विटी बाजार की कमजोरी, क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी और विदेशी पैसे की लगातार निकासी रुपये पर दबाव बना रही है।


इस बीच आरबीआई ने अपनी पॉलिसी जारी कर दी है। रिजर्व बैंक ने लगातार दूसरी बार रेपो रेट में इजाफा किया है। रेपो रेट 0.50% बढ़ा दिया है। मौजूदा रेपो रेट 4.40% था जो अब 4.90% हो गया है। मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) ने एक मत से रेपो रेट में आधा फीसदी बढ़ोत्तरी का फैसला किया है।

रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने (MPC) ने फिस्कल ईयर 2023 के लिए ग्रोथ रेट के अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया है। फिस्कल ईयर 2023 के लिए ग्रोथ रेट पहले की तरफ 7.2% पर बरकरार है।

आरबीआई गवर्नर ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि यूरोप में युद्ध की स्थिति से कमोडिटी के भाव में तेजी आई है। यूरोप के हालात बिगड़ने से ग्लोबल ट्रेड प्रभावित हुआ है। इसक चलते इमर्जिंग देशों की करेंसी पर भी दबाव देखने को मिल रहा है। कमोडिटी के भाव बढ़ने से पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ रही है भारत भी इसका अपवाद नहीं है। Oct-Dec तक महंगाई 6 फीसदी से ज्यादा रहने का अनुमान है। आरबीआई गर्वनर का कहना है कि महंगाई की स्थिति अनुमान से भी ज्यादा है। FY23 के Q1 में रिटेल महंगाई 7.5 फीसदी रह सकती है।

महंगाई का जोखिम अब भी कायम, FY23 में 7.5% रह सकता रिटेल इनफ्लेशन: आरबीआई गवर्नर

आरबीआई पॉलिसी के ऐलान के बाद इक्विटी मार्केट में बढ़त देखने को मिली। निफ्टी बैंक में शानदार तेजी आई। निफ्टी बैंक नीचे से 600 प्वाइंट सुधरा है। वहीं सेंसेक्स 200 अंकों की बढ़त के साथ 55,268.45 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है जबकि निफ्टी 16465 के स्तर पर कारोबार कर रहाहै।

7 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2293.98 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1311.14 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।