Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपया अपने रिकॉर्ड लो पर बंद हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे की कमजोरी के साथ 77.73 के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज रुपया आज 3 पैसे की बढ़त के साथ 77.68 के स्तर पर खुला था। वहीं कल यानी मंगलवार के कारोबार में रुपया 77.71 के स्तर पर बंद हुआ था।
