डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल मजबूत, 79.57 के स्तर पर हुआ बंद

डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत मजबूती के साथ होती नजर आई। डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 8 पैसे मजबूत होकर 79.64 के स्तर पर खुला

अपडेटेड Sep 09, 2022 पर 6:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वहीं कल यानी गुरुवार को रुपया 79.71 के स्तर पर बंद हुआ था। फिलहाल 11.52 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 79.63 के स्तर पर नजर आ रहा है।

Rupee Vs Doller: रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 79.57 के स्तर पर बंद हुआ है। 

Rupee Open- डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत मजबूती के साथ होती नजर आई। डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 8 पैसे मजबूत होकर 79.64 के स्तर पर खुला। वहीं कल यानी गुरुवार को रुपया 79.71 के स्तर पर बंद हुआ था। फिलहाल 11.52 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 79.63 के स्तर पर नजर आ रहा है।

इस बीच US फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने अपने बयान में कहा है कि महंगाई पर लगाम लगाना हमारी प्राथमिकता है। मंहगाई को 2% तक लाना हमारा लक्ष्य है। इधर ECB ने ब्याज दरों में 75 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है। ECB ने लगातार दूसरी बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। आगे भी इंट्रेस्ट रेट बढ़ने की उम्मीद है। इस साल महंगाई को 8.1% तक सीमित करने का लक्ष्य है। महंगाई दर 2023 तक 5.5% पर लाने का लक्ष्य है। 2024 तक महंगाई दर 2.3% तक लाने का लक्ष्य है। मंहगाई की सबसे बड़ी वजह एनर्जी सप्लाई की समस्या है।


यूरो जोन का GDP ग्रोथ अनुमान 2022 में 3.1% है जबकि 2023 में 0.9% रहने का अनुमान किया गया है। वहीं 024 में GDP ग्रोथ 1.9% तक का अनुमान किया गया है।

आज इक्विटी बाजार में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 60000 के पार निकला है। निफ्टी भी 17900 के ऊपर बना हुआ है। HUL, ICICI BANK, SBI और INFOSYS ने बाजार में जोश भरा है। मिडकैप शेयरों में तेजी ज्यादा है। सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा तेजी देखे को मिल रही है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 38 महीने के शिखर पर पहुंचा। PNB, SBI और IOB में डेढ़ से 2 परसेंट की तेजी आई है। आज NBFCs में भी रौनक देखने को मिल रही है।

8 सितंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2913.09 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 212.61 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।