Rupee Close: डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे कमजोर, 82.57 के स्तर पर हुआ बंद

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आज 4 पैसे कमजोर होकर 82.59 के स्तर पर खुला। वहीं कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.55 के स्तर पर बंद हुआ था

अपडेटेड Jun 08, 2023 पर 5:42 PM
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक से पहले रुपये की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है।

Rupee Close: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आज 2 पैसे कमजोर होकर 82.57 के स्तर पर बंद हुआ है जबकि  आज डॉलर के मुकाबले रुपया 82.59 के स्तर पर खुला था। वहीं कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.55 के स्तर पर बंद हुआ था। आज रुपये का डे हाई 82.62 पर था जबकि डे लो 82.53 पर था।

बताते चलें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक से पहले रुपये की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आज 4 पैसे कमजोर होकर 82.59 के स्तर पर खुला। वहीं कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.55 के स्तर पर बंद हुआ था।

दूसरी एशियाई करेंसी पर नजर डालें तो डॉलर के मुकाबले मलेशियाई करेंसी रिंग्गित 0.32 फीसदी, दक्षिण कोरियन करेंसी वॉन में 0.22 फीसदी, थाई बाहत में 0.14 फीसदी, फिलीपींस के पेसो में 0.13 फीसदी, ताइवान डॉलर में 0.09 फीसदी और चाइना की रॅन्मिन्बी में 0.06 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं दूसरी तरफ डॉलर के मुकाबले जापानी येन में 0.22 फीसदी, हॉगकॉग डॉलर और सिंगापुर डॉलर में 0.7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।


बाजार जानकारों का कहना है कि आरबीआई द्वारा दरों में कोई बढ़ोतरी ना करने की 80-85 फीसदी उम्मीद है। इसी तरह यूएस में स्टेट द्वारा अपनी ब्याज दरों में कोई बदलाव ना करने के भी 80 फीसदी चांस है। जबकि जुलाई में यूएस फेड की तरफ से दरों में बढ़ोतरी करने के 52 फीसदी चांस नजर आ रहे है।

बाजार की नजर 13-14 जून को अमेरिकी फेड की बैठक पर भी लगी है। बाजार मान रहा है कि जून में दरें नहीं बढ़ेंगी लेकिन जुलाई में 0.25% बढ़ोतरी की आशंका है। ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में ब्याज दरें से भी कीमतों पर दबाव बना है। इस बीच डॉलर इंडेक्स 104 के पार कायम है। डॉलर इंडेक्स का 104 से नीचे न आना भी सोने पर दबाव बनाने का काम कर रहा है।

इस बीच लगातार तीसरे दिन कच्चे तेल का भाव $77 के करीब बरकरार है। मांग और सप्लाई दोनों में कमी की उम्मीद से ब्रेंट का भाव $77 के करीब बरकरार है।  WTI में भी $72 के ऊपर कारोबार कर रहा है।

Stock Market LIVE Updates: RBI पॉलिसी के ऐलान से पहले सपाट खुले बाजार, फोकस में रेट सेंसिटिव स्टॉक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।