Rupee Vs Dollar: 18 पैसे कमजोर होकर 82.12 के स्तर पर बंद हुआ रुपया

डॉलर इंडेक्स 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 102.57 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं कल के कारोबार में डॉलर इंडेक्स 102.52 पर बंद हुआ था। डॉलर इंडेक्स का डे हाई 102.60 पर है जबकि डे लो 102.46 के स्तर पर है

अपडेटेड Jun 20, 2023 पर 4:55 PM
Story continues below Advertisement

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 18 पैसे कमजोर होकर 82.12 के स्तर पर बंद हुआ है। बतातें चलें कि डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत भी आज कमजोरी के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे कमजोर होकर 82.03 के स्तर पर खुला था। वहीं कल यानी 19 जून को डॉलर के मुकाबले रुपया 81.94 के स्तर पर बंद हुआ था। फिलहाल 10.16 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 82.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा । बता दें कि रुपये का हाई 82.14 के स्तर पर है जबकि डे लो 82.03 के स्तर पर है।

इस बीच सोमवार कैश मार्केट में विदेशी संस्थागत निवेशकों और घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से बिकवाली देखने को मिली। कल विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कैश मार्केट में 1030.90 करोड़ रुपए के शेयर बेचे है। जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 365.20 करोड़ रुपए की बिकवाली की है।

दूसरी एशियाई करेंसी पर नजर डालें तो डॉलर के मुकाबले इंडोनेशिया रुपिया 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ कामकाज कर रहा है। वहीं मलेशिया रिंग्गित0.2 फीसदी टूटा है। वहीं चाइना करेंसी 0.15 फीसदी टूटा है और ताइवान डॉलर में 0.3 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। इस बीच हॉगकॉग डॉलर में 0.06 फीसदी, फिलिशिपियन पेसो में 0.06 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं साउथ कोरिया में 0.22 फीसदी और जापान येन में 0.13 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है।


डॉलर इंडेक्स में गिरावट देखने को मिल रहा है। डॉलर इंडेक्स 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 102.57 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं कल के कारोबार में डॉलर इंडेक्स 102.52 पर बंद हुआ था। डॉलर इंडेक्स का डे हाई 102.60 पर है जबकि डे लो 102.46 के स्तर पर है। वहीं डॉलर इंडेक्स आज 102.30 के स्तर पर खुला था।

Stock Market LIVE Updates: सेंसेक्स 250 अंक टूटा, निफ्टी 18700 के आसपास, ऑटो, एफएमसीजी, बैंक शेयरों में दबाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।