डॉलर के मुकाबले रुपया आज 18 पैसे कमजोर होकर 82.12 के स्तर पर बंद हुआ है। बतातें चलें कि डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत भी आज कमजोरी के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे कमजोर होकर 82.03 के स्तर पर खुला था। वहीं कल यानी 19 जून को डॉलर के मुकाबले रुपया 81.94 के स्तर पर बंद हुआ था। फिलहाल 10.16 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 82.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा । बता दें कि रुपये का हाई 82.14 के स्तर पर है जबकि डे लो 82.03 के स्तर पर है।
