Get App

Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट, 28 पैसे कमजोर होकर 82.51 पर हुआ बंद

डॉलर के मुकाबले ज्यादातर एशियाई करेंसी में गिरावट देखने को मिल रहा है। साउथ कोरिया करेंसी 0.4 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। वहीं ताइवान डॉलर 0.37 फीसदी, थाई बात 0.36 फीसदी, इंडोनेशिया रुपिया में 0.36 फीसदी और फिलीपींस करेंसी पेसो 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ कामकाज हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 06, 2023 पर 5:02 PM
Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट, 28 पैसे कमजोर होकर 82.51 पर  हुआ बंद
जापान येन में 0.31 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। हॉगकॉग डॉलर 0.7 फीसदी की मामूली बढ़त दिखा रहा है।

डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे कमजोर होकर 82.51 के स्तर पर बंद हुआ।  हालांकि 06 जुलाई के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 1 महीने के निचले स्तर पर आ गया था। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 13 पैसे कमजोर होकर 82.36 के स्तर पर खुला था। वहीं कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.23 के स्तर पर बंद हुआ था। फिलहाल 09. 49 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे कमजोर होकर 82.42 के स्तर पर नजर आ रहा था। रुपया का हाई 82.46 के स्तर पर है जबकि डे लो 82.35 के स्तर पर है।

FOMC मिनट्स जारी होने के बाद आगे भी दरों में बढ़ोतरी के संकेत मिले हैं। आगे ब्याज दरों में 0.25% तक की बढ़ोतरी संभव है। मिनट्स से पता चला है कि अब दरें बढ़ने की रफ्तार कम हो सकती है। फेड ने इस बाद पर जोर दिया कि महंगाई कम करना पहली प्राथमिकता है। हालांकि, फेड कमेटी ने यह भी माना है कि दरें बढ़ने से अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है. फेड की ये बैठक 13-14 जून को हुई थी। लेकिन, फेड की अगली बैठक 25-26 जुलाई को होनी है। जिसका असर रुपये पर भी देखने को मिल रहा है।

दूसरी एशियाई करेंसी पर नजर डालें तो डॉलर के मुकाबले ज्यादातर एशियाई करेंसी में गिरावट देखने को मिल रहा है। साउथ कोरिया करेंसी 0.4 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। वहीं ताइवान डॉलर 0.37 फीसदी, थाई बात 0.36 फीसदी, इंडोनेशिया रुपिया में 0.36 फीसदी और फिलीपींस करेंसी पेसो 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ कामकाज हो रहा है।

वहीं दूसरी तरफ जापान येन में 0.31 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। हॉगकॉग डॉलर 0.7 फीसदी की मामूली बढ़त दिखा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें