Rupee Vs Doller: रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसला रुपया, 80.99 के स्तर पर हुआ बंद

अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में उछाल के कारण 10 साल की बॉन्ड यील्ड 6 बेसिस प्वाइंट उछलकर 2 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई

अपडेटेड Sep 23, 2022 पर 3:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आज फिर रिकॉर्ड निचले स्तर पर जाता नजर आया। पहली बार रुपया 81 लेवल के पार निकला है।

Rupee Close Update- डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर बना हुआ है। आज रुपया 13 पैसे कमजोर होकर  80.99 के स्तर पर बंद हुआ। 

 

Rupee Vs Doller: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आज फिर रिकॉर्ड निचले स्तर पर जाता नजर आया। पहली बार रुपया 81 लेवल के पार निकला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे कमजोर होकर 81.09 के स्तर पर खुला है। यह 8 सत्रों में 7वां सत्र ऐसा रहा जब इस अवधि में डॉलर के मुकाबले रुपया 2.51 फीसदी से ज्यादा टूटा। इस साल अब तक रुपये में करीब 8.48 फीसदी की गिरावट आई है।


बता दें कि डॉलर के मुकाबले रुपया कल यानी गुरुवार के कारोबार में 89 पैसे कमजोर होकर 80.87 के स्तर पर बंद हुआ। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में उछाल के कारण 10 साल की बॉन्ड यील्ड 6 बेसिस प्वाइंट उछलकर 2 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई।

इधर BoE ने 0.5 फीसदी ब्याज दर में बढ़ोतरी की है। BoE ने लगातार 7वीं बार ब्याज दर बढ़ाया है जबकि स्विस नेशनल बैंक ने 0.5% ब्याज दर बढ़ाया है। दुनिया के कई सेंट्रल बैंकों ने भी ब्याज दरें बढ़ाई है।बता दें कि गुरुवार को ही फेड रिजर्व ने अपने ब्याज दरों में 75 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है।

इस बीच अमेरिका में दरें बढ़ने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भी दबाव बढ़ा है। $90 के ऊपर खुलने के बाद ब्रेंट $90 के नीचे लुढ़का है। WTI में भी $83 के नीचे कारोबार हो रहा है। MCX पर भी कच्चे तेल में 6800 के नीचे फिसला है।

इक्विटी बाजार की चाल पर नजर डालें तो बाजार में लगातार तीसरे दिन कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी और सेसेक्स करीब एक परसेंट टूटे है। निफ्टी बैंक में करीब 900 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं मिडकैप के साथ ऑटो, रियल्टी और एनर्जी में भी तेज बिकवाली देखने को मिल रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।