Get App

Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 5 पैसे बढ़कर 83.23 पर हुआ बंद

डॉलर के मुकाबले रुपया आज सपाट खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 1 पैसे मजबूत होकर 83.23 के स्तर पर खुला। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया कल 83.24 के स्तर पर बंद हुआ था। दरों को स्थिर रखने के फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद बॉन्ड यील्ड में कमी आने से दूसरी एशियाई करेंसी में बढ़त के साथ कामकाज कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 03, 2023 पर 3:48 PM
Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 5 पैसे बढ़कर 83.23 पर हुआ बंद
दरों को स्थिर रखने के फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद बॉन्ड यील्ड में कमी आने से दूसरी एशियाई करेंसी में बढ़त के साथ कामकाज कर रहा है।

Rupee Vs Dollar:  डॉलर के मुकाबले रुपया आज 5 पैसे कमजोर होकर 83.29 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपया आज सपाट खुला था । डॉलर के मुकाबले रुपया आज 1 पैसे मजबूत होकर 83.23 के स्तर पर खुला था । वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया कल 83.24 के स्तर पर बंद हुआ था। दरों को स्थिर रखने के फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद बॉन्ड यील्ड में कमी आने से दूसरी एशियाई करेंसी में बढ़त के साथ कामकाज कर रहा है। इस बीच एक दिन में कच्चा तेल करीब 3% चढ़ा है जबकि ब्रेंट का भाव 87 डॉलर के पार निकला है। वहीं WTI का भाव 82 डॉलर के पार निकला है । अमेरिका में दरें न बढ़ने से सहारा मिला। बाजार की नजर मिडिल-ईस्ट संकट पर है।

02 नवंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1261.19 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1380.15 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

एशियाई करेंसी में मजबूती

डॉलर के मुकाबले अन्य एशियाई करेंसी की चाल पर नजर डालें तो साउथ कोरिया करेंसी में 1.56 फीसदी, फिलीपींस पेसो में 0.55 फीसदी, थाई बात में 0.47 फीसदी, मलेशिया रिग्गिंत और ताइवान डॉलर में 0.21 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं सिंगापुर डॉलर में0.15 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही ह। जबकि जापानी येन और चाइना करेंसी में 0.06 फीसदी की तेजी आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें