डॉलर के मुकाबले रुपया आज 10 पैसे बढ़कर 82.74 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि लगातार चौथे सत्र में गिरावट के बाद डॉलर के मुकाबले रुपया बढ़त के साथ खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 12 पैसे मजबूत होकर 82.72 के स्तर पर खुला। वहीं शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.84 के स्तर पर बंद हुआ था। फिलहाल 11.35 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 0.12 पैसे की बढ़त के साथ 82.73 के स्तर पर नजर आ रहा है। रुपये का डे हाई 82.76 पर है जबकि डे लो 82.71 पर है।
