डॉलर के मुकाबले रुपया आज बिना किसी बदलाव के 83.25 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज सपाट रही। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 83.26 के स्तर पर खुला। वहीं सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 83.25 के स्तर पर बंद हुआ।इस बीच कच्चा तेल एक दिन में करीब 3% लुढ़का है जबकि कल ब्रेंट का भाव $86 के भी नीचे लुढ़का। आज ब्रेंट में $87 के नीचे कारोबार हो रहा है। जबकि WTI में कारोबार 83 डॉलर के नीचे कारोबार हो रहा है। बाजार को US में दरें बढ़ने की उम्मीद नहीं है। 1 नवंबर को US फेड लेगा दरों पर फैसला लेगा। इस हफ्ते इंग्लैंड, जापान के सेंट्रल बैंकों की बैठक होगी। बाजार की नजर इजरायल-हमास जंग पर लगी है। वर्ल्ड बैंक Q4 में औसत भाव $90 रह सकता है।
सोने का भाव सोमवार को भी 2,000 डॉलर प्रति औंस के करीब रहा. मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सोने की मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर स्पॉट गोल्ड 0.4% की नरमी के साथ 1,998.47 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इसके पहले शुक्रवार को सोने का भाव 2,009.29 डॉलर के स्तर पर पहुंच चुका था। मई के बाद पहली बार सोने का भाव 2,000 डॉलर के पार पहुंच था।
विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से बिकवाली का दौर लगातार जारी है। सोमवार को कैश मार्केट में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कुल 1,761.86 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं।जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने कल 1,328.47 करोड़ रुपए की खरीदारी की है।
डॉलर के मुकाबले दूसरी एशियाई करेंसी में कमजोरी देखने को मिल रही है। थाई बात में 0.33 फीसदी, जापान येन में 0.18 फीसदी, सिंगापुर डॉलर में 0.14 फीसदी, चाइना में 0.08 फीसदी और ताइवान डॉलर में 0.05 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ साुथ कोरिया करेंसी में 0.19 फीसदी और फिलीपींस पेसो में 0.06 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।