Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर, 5 पैसे टूटकर 83.23 पर हुआ बंद

Rupee vs Dollar: दूसरी एशियाई करेंसी पर नजर डालें तो उनमें कमजोरी देखने को मिल रही है। साउथ कोरिया करेंसी 0.62 फीसदी, थाई बात में 0.42 फीसदी, इंडोनेशिया रुपिया में 0.4 फीसदी, ताइवान डॉलर में 0.26 फीसदी, सिंगापुर डॉलर और फिलीपींस पेसो में 0.18 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है

अपडेटेड Oct 26, 2023 पर 5:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच क्रूड में 2% से ज्यादा चढ़ा है। भाव 90 डॉलर के निकला पार निकला है।

Rupee vs Dollar:  डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे कमजोर होकर 83.23 के स्तर पर बंद हुआ।हालांकि एशियाई करेंसी और इक्विटी बाजारों के कमजोर होने के बावजूद 26 अक्टूबर को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सपाट खुला था। डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे कमजोर 83.19 के स्तर पर खुला था। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया कल 83.18 के स्तर पर बंद हुआ। रुपये का डे हाई 83.24 पर कारोबार कर रहा था। जबकि डे लो 83.19 पर है। वहीं डॉलर इंडेक्स 106.76 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। डॉलर का डे हाई 106.79 पर नजर आ रहा है। वहीं डॉलर इंडेक्स का डे लो 106.53 पर नजर आ रहा है।

ईरान द्वारा हमास को समर्थन देने पर अमेरिका द्वारा ईरान के कच्चे तेल के निर्यात पर प्रतिबंध कड़े करने की खबर से ब्रेंट ऑयल 90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अधिकांश यूरोपीय करेंसी में गिरावट के साथ डॉलर इंडेक्स 106.74 पर पहुंच गया। यूएस 10 ईयर बॉन्ड यील्ड में 4.96% फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच क्रूड में 2% से ज्यादा चढ़ा है। भाव 90 डॉलर के निकला पार निकला है। उधर COMEX पर सोना भी 2000 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा हैं।


25 अक्टूबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 4,236.60 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3569.36 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

बाजार जानकारों का कहना है कि तेल की गिरती कीमतों, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी, मध्य पूर्व में राजनयिक प्रयासों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण भारतीय शेयर बाजारों में मंदी है।इस बीच बाजार में महंगाई और मंदी की चिंता बरकरार है।

दूसरी एशियाई करेंसी पर नजर डालें तो उनमें कमजोरी देखने को मिल रही है। साउथ कोरिया करेंसी 0.62 फीसदी, थाई बात में 0.42 फीसदी, इंडोनेशिया रुपिया में 0.4 फीसदी, ताइवान डॉलर में 0.26 फीसदी, सिंगापुर डॉलर और फिलीपींस पेसो में 0.18 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ मलेशिया रिग्गिंत में भी 0.15 फीसदी और चाइना करेंसी में 0.14 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।