Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे कमजोर होकर 82.17 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपया आज लगातार पांचवें सत्र में बढ़त के साथ खुला था। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 14 पैसे मजबूत होकर 81.93 के स्तर पर खुला। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया 82.07 के स्तर पर बंद हुआ था। फिलहाल 11 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल सपाट नजर आ रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया 82.08 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। रुपये का डे हाई 82.10 के स्तर पर है जबकि डे लो 81.93 के स्तर पर है।
