Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया आज 12 पैसे मजबूत होकर 82.58 के स्तर पर बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया की शुरुआत भी आज शानदार बढ़त के साथ हुई थी। रुपया 3 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर पहुंचा। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 23 पैसे बढ़कर 82.46 पर खुला। फिलहाल 10.50 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 82.46 के स्तर पर कारोबार कर रहा। डॉलर का डे हाई 82.48 पर है जबकि डे लो 82.36 पर है।
