Get App

Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 19 पैसे बढ़कर 83.14 पर हुआ बंद

15 नवंबर को सुबह के कारोबार में डॉलर के मुकाबले दूसरे एशियाई करेंसी में भी बढ़त देखने को मिल रही है। साउथ कोरिया करेंसी में 2.3 फीसदी का उछाल आया है जबकि , इंडोनेशिया रुपिया 1.31 फीसदी , मलेशिया रिग्गिंत में 1.22 फीसदी, चाइना रॅन्मिन्बी और थाई बात में 0.4 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 15, 2023 पर 5:33 PM
Rupee Vs Dollar:  डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 19 पैसे बढ़कर 83.14 पर हुआ बंद
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 27 पैसे मजबूत होकर 83.06 पर खुला।

Rupee Vs Dollar:  डॉलर के मुकाबले रुपया आज 19 पैसे मजबूत होकर 83.14 के स्तर पर बंद हुआ।  हालांकि अमेरिकी में अनुमान से आए कम महंगाई आंकड़ों से भारतीय रुपये को भी सपोर्ट मिला। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 27 पैसे मजबूत होकर 83.06 पर खुला था। वहीं सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 83.33 के स्तर पर बंदहुआ था। बता दें कि अक्टूबर में अमेरिका की रिटेल महंगाई दर करीब पौने तीन साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है। अक्टूबर में अमेरिका में रिटेल महंगाई दर 3.2 फीसदी पर रही है। उधर भारत में भी रिटेल महंगाई 5 फीसदी के नीचे आ गई है। अमेरिका में रिटेल महंगाई जुलाई के बाद सबसे निचले स्तर पर रही है। ये 3.3 फीसदी के अनुमान के मुकाबले 3.2 फीसदी पर रही है। कोर महंगाई भी घटकर दो साल के निचले स्तर 4 फीसदी पर आ गई है।

इसके बाद अब Morgan Stanley, UBS और Goldman Sachs का कहना है कि फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बड़ी कटौती देखने को मिल सकती है।

फिलहाल 11 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे मजबूत होकर 83.07 पर कारोबार कर रहा था। रुपये का डे हाई 83.09 पर है जबकि डे लो 83.01 पर है। इस बीच बाजार जानकारों का कहना है कि रुपये के 82.90 से 83.20 के बीच कारोबार करने की उम्मीद है।

इस बीच भारत में भी रिटेल महंगाई 5% के नीचे आई है। देश की खुदरा महंगाई दर अक्टूबर में घटकर 4.87% पर आ गई। यह इसका पिछले 5 महीनों का सबसे निचला स्तर है। इसके साथ ही खुदरा महंगाई की दर लगातार दूसरे महीने RBI की ओर से तय दायरे के अंदर रही है। RBI को महंगाई दर को 2 से 6 फीसदी के बीच रखने का लक्ष्य मिला है। हालांकि यह लगातार 49वां महीना है, जब महंगाई दर 4 फीसदी के मध्यम लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें