Get App

Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 83.18 पर हुआ बंद

एशियाई करेंसी में मिलाजुला कारोबार कर रहा है। डॉलर के मुकाबले मलेशिया रिग्गिंत में 0.18 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है जबकि सिंगापुर डॉलर में 0.1 फीसदी और जापान येन , थाई बात में 0.06 फीसदी और 0.04 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ साउथ कोरिया करेंसी में 0.35 फीसदी, ताइवान डॉलर में 0.23 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2023 पर 5:18 PM
Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 83.18  पर हुआ बंद
एशियाई करेंसी में मिलाजुला कारोबार कर रहा है। डॉलर के मुकाबले मलेशिया रिग्गिंत में 0.18 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है

Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया आज 1 पैसे मजबूत होकर 83.18 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत खुला था । डॉलर के मुकाबले रुपया आज 12 पैसे मजबूत होकर 83.07 के स्तर पर खुला था। वहीं सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 83.19 के स्तर पर बंद हुआ था। रुपये का डे हाई 83.14 पर कारोबार कर रहा था। जबकि डे लो 83.07 पर है। वहीं डॉलर इंडेक्स 106.19 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। डॉलर का डे हाई 106.27 पर नजर आ रहा है। वहीं डॉलर इंडेक्स का डे लो 106.14 पर नजर आ रहा है।

कच्चे तेल के दाम में लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ ही अब ब्रेंट क्रूड का भाव 88 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया है। जबकि WTI का भाव 84 डॉलर के नीचे फिसला। जर्मनी और यूरोप के कमजोर आर्थिक आंकड़े से एनर्जी डिमांड घटने की आशंका में कच्चे तेल के दाम में ये गिरावट देखने को मिली है।

सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में संस्थागत निवेशकों की ओर से लगातार दूसरे दिन खरीदारी देखने को मिली है। सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कैश मार्केट में 252.25 करोड़ रुपए की खरीदारी की है। जबकि, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कैश मार्केट में 1,111.84 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं।

एशियाई करेंसी में मिलाजुला कारोबार कर रहा है। डॉलर के मुकाबले मलेशिया रिग्गिंत में 0.18 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है जबकि सिंगापुर डॉलर में 0.1 फीसदी और जापान येन , थाई बात में 0.06 फीसदी और 0.04 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ साउथ कोरिया करेंसी में 0.35 फीसदी, ताइवान डॉलर में 0.23 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है जबकि इंडोनेशिया रुपिया और फिलीपींस पेसो में 0.11 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें