Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे कमजोर होकर 83.03 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपया आज बढ़त के साथ खुला था । डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे मजबूत होकर 82.97 के स्तर पर खुला। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया कल 82.99 के स्तर पर बंद हुआ । डॉलर का डे हाई 82.99 पर है जबकि डे लो 82.93 पर है। इस बीच डॉलर इंडेक्स 105 के पास नजर आ रहा है। डॉलर इंडेक्स का डे हाई 104.76 पर है जबकि डे लो 104.56 पर है। वहीं कल के कारोबार में डॉलर इंडेक्स 104.77 पर बंद हुआ। डॉलर इंडेक्स आज 105.06 पर खुला। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 104.57 पर कारोबार कर रहा।
