Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया आज 9 पैसे कमजोर होकर 83.13 के स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि डॉलर इंडेक्स 6 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा है। डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी बढ़ी है। कारोबारी दिन के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 83.26 तक लुढ़का गया था। वहीं 3 हफ्ते के निचले स्तरों पर रुपया पहुंचा। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपया आज मजबूती के साथ खुला था। डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे मजबूत होकर 83.02 के स्तर पर खुला। वहीं मंगलवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.04 के स्तर पर बंद हुआ था। फिलहाल 10.50 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 83.06 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। रुपये का डे हाई 83.09 पर है जबकि डे लो 83.02 पर है।
