Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर, 5 पैसे टूटकर 83.24 पर हुआ बंद

Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले दूसरी एशियाई करेंसी में कमजोरी देखने को मिल रही है। ताइवान डॉलर 0.27 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रहा है। वहीं साउथ कोरिया में 0.16 फीसदी और जापान येन 0.5 फीसदी गिरा है। इस बीच थाई बात 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था

अपडेटेड Oct 12, 2023 पर 3:48 PM
Story continues below Advertisement
आज भारत में भी सितंबर महीने के महंगाई आंकड़े जारी होने वाले हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सितंबर महीने में महंगाई के आंकड़ों में राहत मिलेगी।

Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे  कमजोर होकर 83.24 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि  डॉलर के मुकाबले रुपया आज बढ़त के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे मजबूत होकर 83.16 पर खुला था। वहीं बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 83.19 के स्तर पर बंद हुआ था। रुपये का डे हाई 83.25 पर कारोबार कर रहा था। जबकि डे लो 83.20 पर है। वहीं डॉलर इंडेक्स 105.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। डॉलर का डे हाई 105.82 पर नजर आ रहा है। वहीं डॉलर इंडेक्स का डे लो 105.66 पर नजर आ रहा है।

आज भारत में भी सितंबर महीने के महंगाई आंकड़े जारी होने वाले हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सितंबर महीने में महंगाई के आंकड़ों में राहत मिलेगी। फूड और फ्यूल के दाम में कमी आने की वजह से महंगाई के आंकड़ों में नरमी का अनुमान है। हालांकि, महंगाई में नरमी के बाद भी RBI के पास ब्याज दरों में कटौती की गुंजाईश कम रहेगी। RBI ने पिछले हफ्ते रेपो रेट को 6.5% पर बरकरार रखा है।

सप्लाई की दिक्कतों के चलते कच्चे तेल के दाम में कल नरमी देखने को मिली है। इसके साथ ही अब इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में करीब 2% की गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड का भाव 2% घटकर 86 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसल गया है। जबकि, WTI क्रूड का भाव 2.9% घटकर 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है।


डॉलर के मुकाबले दूसरी एशियाई करेंसी में कमजोरी देखने को मिल रही है। ताइवान डॉलर 0.27 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रहा है। वहीं साउथ कोरिया में 0.16 फीसदी और जापान येन 0.5 फीसदी गिरा है। इस बीच थाई बात 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।

FOMC बैठक के मिनट्स से पता चलता है कि कुछ समय के लिए पॉलिसी में सख्ती जारी रह सकती है। स्टन फेड प्रेसिडेंट सुजान कॉलिन्स ने कहा कि मोनेटरी पॉलिसी को धैर्य से फैसला लिया जा रहा है।  सैन फ्रांसिस्को फेड प्रेसिडेंट ने कहा कि न्यूट्रल रेट कोरोनाकाल से पहले के मुकाबले ऊंचा रह सकता है।  फेड की अगली बैठक 1 नवंबर 2023 को होनी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।