Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे कमजोर होकर 83.24 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपया आज बढ़त के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे मजबूत होकर 83.16 पर खुला था। वहीं बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 83.19 के स्तर पर बंद हुआ था। रुपये का डे हाई 83.25 पर कारोबार कर रहा था। जबकि डे लो 83.20 पर है। वहीं डॉलर इंडेक्स 105.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। डॉलर का डे हाई 105.82 पर नजर आ रहा है। वहीं डॉलर इंडेक्स का डे लो 105.66 पर नजर आ रहा है।
