Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 83.25 पर हुआ बंद

Rupee Vs Dollar: ताइवान डॉलर 0.52 फीसदी, साउथ कोरिया 0.28 फीसदी, थाई बात में 0.21 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं फिलीपींस पेसो में 0.17 फीसदी , चाइना ऑफशोर में0.1 फीसदी की बढ़त के साथ कामकाज होता नजर आया

अपडेटेड Oct 10, 2023 पर 5:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे मजबूत होकर 83.23 के स्तर पर खुला।

डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे मजबूत होकर 83.25 के स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई थी।  डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे मजबूत होकर 83.23 के स्तर पर खुला। वहीं सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 83.26 के स्तर पर बंद हुआ था। रुपये का डे हाई 83.26 पर कारोबार कर रहा था। जबकि डे लो 83.22 पर है। वहीं डॉलर इंडेक्स 106.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। डॉलर का डे हाई 106.16 पर नजर आ रहा है। वहीं डॉलर इंडेक्स का डे लो 105.91 पर नजर आ रहा है।

वहीं दूसरी तकफ इजरायल और हमास के टकराव के बीच क्रूड में उछाल जारी है। क्रूड का भाव 4% से ज्यादा चढ़कर 88 डॉलर के पार निकला है। इस बीच WTI का भाव $86 के ऊपर कायम है। वहीं सोना भी 2 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंचा है।

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से बाजार में बिकवाली देखने को मिल रही है। जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से खरीदारी देखने को मिली। सोमवार को कैश मार्केट में 997.76 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,661.27 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं।


जियो-पॉलिटिकल तनाव के बीच सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 1.1% की बढ़त दिखी 1,853.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जोकि 29 सितंबर के बाद सबसे ऊपरी स्तर पर है।

फेडरल रिजर्व की नरम टिप्पणियों से एशियाई करेंसी में तेजी आई। फिलिप जेफरसन ने कहा कि लंबी अवधि के US बॉन्ड में तेजी आई है। बॉन्ड में तेजी से ज्यादा सख्ती की जरूरत नहीं है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक फेड अधिकारी लॉरी लोगन ने कहा कि अभी दरों बढ़ाने की जरूरत नहीं है।

डॉलर के मुकाबले दूसरी एशियाई करेंसी में बढ़त के साथ कामकाज कर रही है। ताइवान डॉलर 0.52 फीसदी, साउथ कोरिया 0.28 फीसदी, थाई बात में 0.21 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं फिलीपींस पेसो में 0.17 फीसदी , चाइना ऑफशोर में0.1 फीसदी की बढ़त के साथ कामकाज होता नजर आया। दूसरी तरफ मलेशिया रिग्गिंत और जापान येन में0.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।