Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया बिना बदलाव के 83.26 पर हुआ बंद

Rupee Vs Dollar: चाइना करेंसी में 0.23 फीसदी की बढ़त देखने को मिला। वहीं साउथ कोरिया करेंसी में 0.22 फीसदी, जापानी येन में 0.09 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रहा है। वहीं मलेशिया रिग्गिंत में 0.13 फीसदी और इंडोनेशिया रुपिया में 0.08 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रहा है

अपडेटेड Oct 18, 2023 पर 5:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
10-साल का अमेरिकी बॉन्ड यील्ड कल बढ़त के साथ 4.8% पर पहुंच चुका है। 6 अक्टूबर के बाद ये ऊपरी स्तर है।

Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया बिना किसी बदलाव के 83.26 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि  डॉलर के मुकाबले रुपया की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे मजबूत होकर 83.23 के स्तर पर खुला था। वहीं कल यानी मंगलवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.26 के स्तर पर बंद हुआ। रुपये का डे हाई 83.25 पर कारोबार कर रहा था। जबकि डे लो 83.22 पर है। वहीं डॉलर इंडेक्स 106.16 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। डॉलर का डे हाई 106.33 पर नजर आ रहा है। वहीं डॉलर इंडेक्स का डे लो 106.15 पर नजर आ रहा है।

10-साल का अमेरिकी बॉन्ड यील्ड कल बढ़त के साथ 4.8% पर पहुंच चुका है। 6 अक्टूबर के बाद ये ऊपरी स्तर है।अमेरिका में रिटेल बिक्री आंकड़ों के बाद ये तेजी देखने को मिली। इधर सितंबर महीने के लिए अमेरिका मे रिटेल बिक्री 0.7% रही । जबकि, बाजार को इसके 0.3% रहने का अनुमान था।

एक रात में कच्चा तेल करीब 2% चढ़ा है। ब्रेंट का भाव 91 डॉलर के पार निकला है। वहीं WTI का भाव 88 डॉलर के पार निकला है। बता दे कि पिछले हफ्ते भी इजरायल-हमास जंग की वजह से सप्लाई की चिंता के दम पर कच्चे तेल के दाम में तेजी देखने को मिली थी।


गाजा में घातक विस्फोट के कारण कूटनीतिक उम्मीदें कम होने से डॉलर के मुकाबले एशियाई करेंसी में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति आज इजरायल का दौरा करेंगे। हालांकि अस्पताल पर हमले से इजरायल का इनकार है।

चाइना करेंसी में 0.23 फीसदी की बढ़त देखने को मिला। वहीं साउथ कोरिया करेंसी में 0.22 फीसदी, जापानी येन में 0.09 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रहा है। वहीं मलेशिया रिग्गिंत में 0.13 फीसदी और इंडोनेशिया रुपिया में 0.08 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।